Covid-19 के नए वैरिएंट मिलने पर राहुल गांधी ने कहा- 'घोर लापरवाही बरत रही है सरकार'

GOI is being grossly negligent and over confident about Covid-19 said Rahul Gandhi: नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी लगातार पीएम मोदी और उनकी सरकार पर ट्विटर के जरिए धावा बोलते आ रहे हैं। किसान आंदोलन हो या बजट, मंहगाई हो या फिर लद्दाख की समस्या, राहुल लगातार मोदी सरकार पर सवाल दाग रहे हैं, अपने ताजा ट्वीट में राहुल गांधी ने कोरोना को लेकर मोदी सरकार पर तंज कसा है।

Recommended Video

    Coronavirus new Strain in India, Rahul Gandhi ने Modi Govt पर साधा निशाना | वनइंडिया हिंदी
    घोर लापरवाही और अति आत्मविश्वास की शिकार है सरकार

    उन्होंने ट्वीट पर एक न्यूज का स्क्रीन शॉट शेयर करते हुए लिखा है कि 'कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है, सरकार घोर लापरवाही और अति आत्मविश्वास की शिकार है।' दरअसल राहुल गांधी ने ये Tweet देश में चार लोगों में दक्षिण अफ्रीकी कोरोना स्ट्रेन पाए जाने के बाद किया है।

    देश में मिले नए स्ट्रेन वाले मरीज

    मालूम हो कि देश में पहली बार चार लोगों के सार्स-सीओवी-दो वायरस से संक्रमित होने का पता लगा है, जिसके बारे में ICMR के महानिदेशक बलराम भार्गव ने कहा था कि फरवरी के पहले हफ्ते में SAS-CoV-2 के ब्राजील वैरिएंट पता चला है। ये यूके वैरिएंट से अलग है।

    Covid-19 के नए वैरिएंट मिलने पर राहुल गांधी ने कहा- घोर लापरवाही बरत रही है सरकार

    गौरतलब है कि इससे पहले राहुल ने एलपीजी सिलेंडर के बढ़े दामों को लेकर सरकार पर हमला किया था। उन्होंने अपने ट्वीट में एलपीजी सिलेंडर के बढ़े हुए दामों की खबर का स्क्रीन शॉट शेयर किया था। जिसमें उन्होंने लिखा था कि '10 दिनों के भीतर दो बार बढ़ी एलपीजी गैस की कीमत, अब तक 75 रु का उछाल, जानें ताजा भाव, जनता से लूट, सिर्फ दो का विकास।' मालूम हो कि राहुल गांधी इन दिनों केंद्र सरकार पर'हम दो, हमारे दो' नारे के जरिए तंज कस रहे हैं। । इस नारे के बहाने उन्होंने मोदी सरकार को कुछ उद्योगपतियों के लिए काम करने वाली सरकार होने का आरोप लगाया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+