General MM Naravane Tweet: जनरल नरवणे ने खुद कहा था- आ गई है मेरी किताब, राहुल गांधी ने खोली पेंगुइन की पोल
General MM Naravane Tweet: पूर्व थलसेना प्रमुख जनरल एम.एम. नरवणे की आत्मकथा 'फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी' को लेकर देश की राजनीति में अभूतपूर्व उबाल है। संसद से सड़क तक मचे इस घमासान के केंद्र में राहुल गांधी द्वारा सदन में किताब की हार्ड कॉपी लहराना और उसे 'सच्चाई का दस्तावेज' बताना है। जहां केंद्र सरकार और प्रकाशक पेंगुइन इंडिया इसे 'अप्रकाशित' और 'अवैध' बताकर पल्ला झाड़ रहे हैं, वहीं जनरल नरवणे के पुराने सोशल मीडिया पोस्ट ने इस दावे की पोल खोल दी है।
सवाल यह है कि यदि किताब छपी ही नहीं, तो खुद पूर्व सेना प्रमुख ने इसके 'उपलब्ध' होने का लिंक क्यों साझा किया था? इस रहस्यमयी घटनाक्रम ने लद्दाख और चीनी घुसपैठ जैसे संवेदनशील मुद्दों पर सरकार की घेराबंदी तेज कर दी है।

General MM Naravane Four Stars of Destiny: 'अप्रकाशित' किताब संसद में कैसे पहुंची?
विवाद तब शुरू हुआ जब लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सदन के भीतर इस किताब की हार्ड कॉपी लहराई और उसे लोगों के बीच साझा किया। केंद्र सरकार और प्रकाशक पेंगुइन इंडिया का दावा है कि यह किताब अभी तक आधिकारिक तौर पर रिलीज ही नहीं हुई है, इसलिए इसका वितरण 'अवैध' है।
ये भी पढे़ं: India China Clash: तो क्या उस रात होने वाला था भारत-चीन युद्ध? जनरल नरवणे की किताब में क्या छपा? पूरा पढ़ें
Rahul Gandhi on General MM Naravane Tweet: नरवणे का वो 'Jai Hind' पोस्ट, जिसने खोल दी पोल
सोशल मीडिया पर जनरल नरवणे का एक पुराना पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है, जो प्रकाशक के दावों पर सवालिया निशान लगाता है। पेंगुइन इंडिया ने पहले जनरल नरवणे को 'सच्चा नायक' बताते हुए किताब का कवर पेज और अमेज़न का प्री-ऑर्डर लिंक साझा किया था। इसी पोस्ट को शेयर करते हुए जनरल नरवणे ने खुद लिखा था, 'Hello friends. My book is available now. Just follow the link. Happy reading. Jai Hind.'
ये भी पढे़ं: EX Army Chief Naravane Book Row: एम नरवणे की किताब पर FIR दर्ज, दिल्ली पुलिस की एंट्री से सियासत तक पूरा मामला
General MM Naravane Tweet: पेंगुइन इंडिया की सफाई और कानूनी चेतावनी
विवाद बढ़ने पर पेंगुइन इंडिया ने स्पष्ट किया कि किताब अभी आधिकारिक तौर पर प्रकाशित नहीं हुई है। प्रकाशक के अनुसार, बाजार या सोशल मीडिया पर मौजूद कोई भी प्रति कॉपीराइट का उल्लंघन है और इसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने साफ किया कि रक्षा मंत्रालय की मंजूरी और अंतिम प्रक्रिया पूरी हुए बिना इसे सार्वजनिक रूप से वितरित नहीं किया गया है।
ये भी पढे़ं: 'PM मोदी ने चीनी सेना के सामने जनरल नरवणे को छोड़ दिया था अकेला', राहुल गांधी ने केंद्र पर लगाया गंभीर आरोप
पेंगुइन झूठा, मैं नरवणे पर भरोसा करता हूं- राहुल गांधी
पेंगुइन की सफाई पर पलटवार करते हुए राहुल गांधी ने प्रकाशक को ही कटघरे में खड़ा कर दिया। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, "या तो नरवणे जी झूठ बोल रहे हैं या फिर पेंगुइन। मुझे नहीं लगता कि देश का पूर्व सेना प्रमुख झूठ बोलेगा। नरवणे जी ने खुद 2023 में ट्वीट कर किताब खरीदने को कहा था। मैं पेंगुइन के बजाय नरवणे जी पर विश्वास करता हूं। असल में इस किताब में कुछ ऐसे सच हैं जो भारत सरकार और प्रधानमंत्री के लिए असुविधाजनक हैं, इसलिए इसे दबाया जा रहा है।"












Click it and Unblock the Notifications