नोटबंदी के बाद 15 ऐसे फैसले जो RBI ने लोगों की दिक्कत कम करने के लिए लिया

नोटबंदी के बाद 15 बड़े कदम जो आरबीआई ने लोगों को हो रही दिक्कतों को कम करने के लिए लिया, आरबीआई ने कई नियमों हर रोज किए बदलाव।

लखनऊ। कालाधन और जाली नोटों से बड़ी लड़ाई के नाम पर 8 नवंबर को 500 और 1000 रुपए के नोटों पर प्रतिबंध लगा दिया, जिसके बाद से देशभर में लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोग पैसा निकालने के लिए तमाम बैंकों और एटीएम के बाहर लंबी-लंबी लाइनें लगा रहे हैं।

लोगों की दिक्कतों को देखते हुए केंद्र सरकार ने एक के बाद एक लगातार कई कदम उठाएं है, जिनके जरिए लोगों की दिक्कतों को कम करने की कोशिश की जा रही है।

note

आइए डालते हैं रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के उन अहम कदम के बारे में जो लोगों की दिक्कतों को कम करने के लिए लिये गए।

30 नवंबर

  • हर महीने जनधन खातों से पैसा निकाले जाने के नियमों को सख्त किया गया।

28 नवंबर

  • आयकर के नियमों में बदलाव किए गए, अघोषित राशि जमा करने पर 50 फीसदी टैक्स देना होगा।
  • 25 फीसदी राशि को चार सालों तक निकाला नहीं जा सकता है, उसपर ब्याज भी नहीं मिलेगा।
  • साप्ताहिक राशि को 24000 रुपए से अधिक निकाले जाने की अनुमति दी गई, अगर वैध नोट जमा किए गए हैं।

26 नवंबर

  • 16 सितंबर से 11 नवंबर तक आरबीआई ने सीआरआर के तहत पैसा ट्रांसफर करने की अनुमति दी।

25 नवंबर

  • पुराने नोट को आरबीआई की शाखाओं में बदला जा सकता है।
  • पर्यटकों को 15 दिसंबर तक 5000 रुपए हर हफ्ते बदलने की अनुमति दी गई।

24 नवंबर

  • पुराने नोट बदलने पर लगाई गई पाबंदी, सिर्फ जमा करने की दी गई इजाजत।
  • पेंशनर्स, सेना के लोगों को पैसा निकालने के लिए पर्याप्त व्यवस्था की।
  • अस्पताल, टोल प्लाजा पर 500 रुपए के नोटों के इस्तेमाल की इजाजत दी गई।

23 नवंबर

  • 210 बिलियन रुपए किसानों को क्रेडिट कार्ड के जरिए देने का ऐलान किया गया।

22 नवंबर

  • प्रीपेड वैलेट में 30 दिसंबर तक 20000 रुपए की रखने की इजाजत दी गई जोकि पहले 10 हजार रुपए थी।
  • व्यापारी 50 हजार रुपए तक बैंक से निकाल सकते हैं।
  • किसानों को लोन देने के लिए 230 बिलियन रुपए नाबार्ड के जरिए राज्यों को देने का ऐलान किया गया।

21 नवंबर

  • शादी के लिए 2.5 लाख रुपए निकालने की अनुमति
  • किसानो को 25000 रुपए तक निकालने की अनुमति दी गई।
  • किसानों को 500 के पुराने नोट से बीज और खाद खरीदने की इजाजत दी गई।

18 नवंबर

  • एटीएम मशीन से पैसा निकालने की सीमा 2000 रुपए प्रति दिन की गई।

17 नवंबर

  • किसानों को लोन अकाउंट से हर हफ्ते 25000 रुपए निकालने की अनुमति दी गई
  • बैंक से 4500 रुपए निकाले की सीमा को 2000 रुपए किया गया।

15 नवंबर

  • बैंकों से पैसा बदलने वालों की उंगली पर चुनावी स्याही लगाने का फैसला लिया गया।

14 नवंबर

  • पुराने नोटों का इस्तेामल पेट्रोल पंब सहित कई और जगहों पर सीमित अवधि के लिए बढ़ाया गया,

13 नवंबर

  • हर हफ्ते 20000 रुपए निकाले जाने की सीमा को 24000 किया गया।
  • हर रोज 10000 रुपए निकाले जाने की सीमा को खत्म किया गया।
  • बैंक से हर रोज 4500 रुपए बदलने की सीमा को 4000 किया गया।
  • एटीएम से पैसा निकालने पर लगने वाली फीस को 30 दिसंबर तक खत्म किया गया।
  • कैलीब्रेट किए गए एटीएम से पैसा निकालने की सीमा को 2000 से 2500 किया गया।

11 नवंबर

  • पुराने नोटों के इस्तेमाल को पेट्रोल पंप सहित अन्य जगहों पर मियाद बढ़ाई गई।

8 नवंबर

  • 500 और 1000 रुपए के नोट पर प्रतिबंध लगाया गया
  • सभी पुराने 500 और 1000 रुपए के नोटों को 30 दिसंबर तक बैंक में जमा कराना होगा।
  • बैंकों से 4000 रुपए प्रति दिन निकाले जाने की अनुमति दी गई।
  • 24 नवंबर तक 10 हजार रुपए बैंकों से हर रोज निकाला जा सकता है।
  • बैंकों से हर हफ्ते 24 नवंबर तक 20 हजार रुपए निकाले जा सकते हैं।
  • 18 नवंबर तक हर रोज 2000 हजार रुपए निकाले जा सकते हैं।
  • एटीएम से 19 नवंबर तक हर रोज 4000 रुपए निकाले जा सकते हैं।
  • पेट्रोल पंप सहित चुनिंदा जगहों पर पुराने नोट के इस्तेमाल करने की होगी इजाजत।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+