पीएम मोदी पर राबड़ी देवी का हमला, पढ़िए क्या कहा

नोटबंदी को लेकर महागठबंधन में दो राय सामने आ रही हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जहां इस फैसले का समर्थन कर रहे हैं वहीं, आरजेडी इस फैसले पर सवाल खड़े कर रही है।

पटना। नोटबंदी पर सड़क से संसद तक मचे सियासी घमासान के बीच बिहार में शुक्रवार को महागठबंधन के नेताओं ने विधानसभा के बाहर नोटबंदी को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया।

rabri devi

इस दौरान बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और लालू प्रसाद यादव की पत्नी राबड़ी देवी ने कहा कि पहले मोदी जी ने पूरे देश में घूम कर काला धन जमा किया और अपना अरेंजमेंट करने के बाद जनता को फंसा दिया।

गौरतलब है कि नोटबंदी को लेकर महागठबंधन में दो राय सामने आ रही हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जहां इस फैसले का समर्थन कर रहे हैं वहीं, आरजेडी इस फैसले पर सवाल खड़े कर रही है।

हाल ही में बिहार विधानसभा में नोटबंदी के मुददे को लेकर काफी हंगामा भी हुआ था। इस दौरान राबड़ी देवी ने नीतीश कुमार और सुशील कुमार मोदी को लेकर विवादित बयान भी दिया था।

राबड़ी देवी से जब पूछा गया कि सुशील मोदी ने नीतीश कुमार से भाजपा के साथ आने का आग्रह किया है तो उन्होंने कहा कि सुशील मोदी आएं और नीतीश को लेकर चले जाएं।

राबड़ी देवी सिर्फ यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने कहा कि सुशील मोदी नीतीश ने अपनी बहन की शादी करा दें। हालांकि बाद में उन्होंने सफाई दी कि यह बयान हंसी मजाक के तौर पर दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+