थूक लगाकर गिनते हैं नोट तो आपको भी हो सकती हैं ये बीमारियां

डॉक्टरों का कहना है कि नोटबंदी के बीच कई लोग काफी पुराने नोटों को लेकर बैंक जा रहे हैं। इन नोटों पर कई तरह के कीटाणु या फिर फंगस लगे हुए हैं। जिससे बीमारी का खतरा है।

नई दिल्ली। नोटबंदी के बीच लोगों ने बड़ी संख्या में अपने पुराने नोटों को बैंकों में जमा कराया। इस बीच कई ऐसे मामले आ रहे हैं जिसमें लोग बीमार हो रहे हैं। इनमें बैंककर्मियों की संख्या ज्यादा बताई जा रही है।

note

नोटबंदी के बीच एक और खतरा

डॉक्टरों के मुताबिक बीमार लोगों में ज्यादा संख्या बैंककर्मियों की इसलिए है क्योंकि कई बैंककर्मी नोटों को गिनने के लिए थूक का इस्तेमाल कर रहे हैं जिसके चलते उन्हें कई बीमारी हो रही है।

डॉक्टरों का कहना है कि नोटबंदी के बीच कई लोग काफी पुराने नोटों को लेकर बैंक जा रहे हैं। इन नोटों पर कई तरह के कीटाणु या फिर फंगस लगे हुए हैं। जिसकी वजह से लोगों को कई तरह की बीमारियां हो रही हैं। इनमें सर्दी, जुकाम, बुखार या फिर छींक आना जैसी बीमारियां शामिल हैं।

डॉक्टरों का कहना है कि कई लोग अपने थूक से नोटों की गिनती करते हैं। उन्हें इस कवायद से बचना चाहिए। इससे इन्फेक्शन का खतरा होता है। जिससे कई छिपी हुई बीमारियां होने की संभावना होती है।

पुराने नोटों में फंगस या फिर कीटाणुओं से हो रही कई बीमारी

इसके अलावा नोटबंदी के बीच लोग एटीएम या फिर बैंकों की लाइनों में भी लग रहे हैं। एटीएम का इस्तेमाल करने के दौरान भी कई तरह की बीमारियों का खतरा है। इस हालात से निपटने के लिए जरूरी है कि लोग खुद अपनी सुरक्षा करें।

अगर आप बैंक या फिर एटीएम की लाइन में लग रहे हैं तो मास्क का इस्तेमाल करें। नोटों को गिनने के दौरान उंगली मुंह में नहीं डालें। इसके अलावा कुछ भी खाने से पहले हाथ जरूर धुलें। डॉक्टरों के मुताबिक अगर आप घर से बाहर जाते हैं तो लौटने पर सफाई से हाथ धुलें।

इन्फेक्शन से कई तरह की बीमारियों का खतरा होता है। इससे बचने के लिए बेहद जरूरी है कि खुद सुरक्षा बरती जाए। इसी से आपका स्वास्थ्य सुरक्षित रह सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+