13 हजार करोड़ से ज्यादा की आय घोषित करने वाले कारोबारी महेश शाह के घर इनकम टैक्स का छापा

महेश शाह गुजरात के कारोबारी हैं जिन्होंने इसी साल सितंबर में 13,860 करोड़ रुपए की आय स्वतः घोषित की थी। इन्हें इसी घोषित की गई आय पर टैक्स देना था।

नई दिल्ली। आयकर विभाग ने गुजरात स्थित अहमदाबाद के रियाल्टर महेश शाह के दफ्तर और आवासीय परिसर में शुक्रवार को छापा मारा।

बता दें कि महेश ने इनकम डिक्लेरेशन स्कीम (IDS)के तहत आखिरी दिन नाटकीय ढंग से इसी वर्ष 30 सितंबर को 13,860 करोड़ रुपए को बतौर अघोषित आय जमा कराए थे।

गौरतलब है कि इस स्कीम के तहत अपनी अघोषित आय की स्वतः जानकारी देने वालों को एक बार टैक्स देने पर छोड़ देता है। लेकिन महेश शाह को अब यह छूट नहीं मिल पाएगी।

black money

टैक्स नहीं कर पाए जमा

महेश को 30 नवंबर तक कर की पहली किश्त जमा करनी थी, जिसे वो नहीं कर पाए। कर के पहले किश्त की कुल राशि 975 करोड़ रुपए थे।

ऐसा न कर पाने पर उनकी ओर से जमा कराए गए 13,860 करोड़ रुपए को कालाधन घोषित कर दिया गया। बताया गया कि 30 नवंबर तक कर न जमा करने के बाद IDS खारिज कर दिया गया है।

इस मामले पर महेश शाह के चार्टर्ड अकाउंटेंट तेहमुल सेठना ने कहा कि आयकर विभाग अपना काम कर रहा है। अब वो महेश शाह का बयान रिकॉर्ड करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+