सिफारिश के 48 घंटे के भीतर सुप्रीम कोर्ट में चार जजों की नियुक्ति, आज लेंगे शपथ

नई दिल्ली। आज देश की सर्वोच्च अदालत को चार नए जज मिल गए हैं, हाईकोर्ट के चार चीफ जस्टिस आर सुभाष रेड्डी, जस्टिस हेमंत गुप्ता, जस्टिस एमआर शाह और जस्टिस अजय रस्तोगी को सुप्रीम कोर्ट का जज बनाया गया है, जिसके बाद देश के उच्च न्यायालय में जजों की संख्या 28 हो गई हैं, जबकि सुप्रीम कोर्ट में जजों के कुल 31 पद स्वीकृत हैं, इतने त्वरित एक्शन के बाद भी अभी भी तीन पद खाली हैं।

48 घंटे के भीतर सुप्रीम कोर्ट को मिले चार नए न्यायाधीश

बताते चलें कि सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिशों पर महज 48 घंटे के अंदर कार्रवाई करते हुए सरकार ने जजों की नियुक्ति को अधिसूचित किया है, ये पहला मौका है जब कॉलेजियम की सिफारिश इतने कम समय में स्वीकार करते हुए सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की नियुक्ति का आदेश पारित किया है।

कॉलेजियम ने चार नए जजों की नियुक्ति पर स्वीकृति दे दी

30 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट में पांच जजों के कॉलेजियम ने चार नए जजों की नियुक्ति पर स्वीकृति दे दी थी और फिर 31 अक्टूबर को केंद्र सरकार को सिफारिश भेज दी थी। गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट में इस साल के अंत तक दो जजों की सीटें खाली हो रही हैं। जस्टिस कुरियन जोसेफ नवंबर में और जस्टिस एमबी लोकुर दिसंबर में सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+