कोटकपूरा गोलीकांड: बीमार होने के बावजूद भी प्रकाश सिंह बादल को होना पड़ेगा SIT के सामने पेश
चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल के सरंक्षक और पांच बार पंजाब के मुख्यमंत्री रहे प्रकाश सिंह बादल का स्वास्थ्य ठीक नहीं है। इसके बावजूद भी उन्हें कानूनी प्रक्रिया से गुजरनी पड़ेगी। कोटकपूरा गोलीकांड मामले में मंगलवार को प्रकाश सिंह बादल एसआईटी के सामने पेश होंगे। चंडीगढ़ स्थित विधायक आवास में वह मामले से जुड़े एसआईटी के सवालों का जवाब देंगे। आपको बता दें कि अक्टूबर 2015 में हुए कोटकपूरा गोलीकांड मामले में 9 जून को समन भेजा था और प्रकाश सिंह बादल को 16 जून को पेश होने को कहा था।

उसके बाद प्रकाश सिंह बादल की तबीयत खराब हो गई थी। उनकी पार्टी की तरफ से सेहत को लेकर बयान जारी किया गया था। जिसकी लिखित जानकारी एसआईटी को भी दे दी गई थी। फिर शिरोमणि अकाली दल शिअद की ओर से बयान दिया गया कि वह 22 जून को एसआईटी के समक्ष पेश होंगे।












Click it and Unblock the Notifications