'मेरे साथ संबंध नहीं बनाए तो बर्बाद कर दूंगी', जूनियर से JP मॉर्गन की महिला अधिकारी की गंदी चैट Viral

Lorna Hajdini: JP Morgan Chase की एक सीनियर महिला लोर्ना हाजदिनी (Lorna Hajdini) इस समय न्यूयॉर्क शहर में एक बड़े मुकदमे का सामना कर रही हैं। उन पर एक जूनियर कर्मचारी ने जबरन यौन संबंध बनाने, जबरदस्ती करने और नस्लीय उत्पीड़न जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। इस केस ने कॉर्पोरेट दुनिया में पावर के गलत इस्तेमाल को लेकर नई बहस छेड़ दी है। खासकर तब जब ये एक महिला की तरफ से एक पुरुष के लिए किया गया हो।

जॉब बचाने के लिए महिला अधिकारी के साथ सोना पड़ा

यह शिकायत जॉन डो नाम से दायर की गई है, ताकि शिकायतकर्ता की पहचान सुरक्षित रहे। शिकायत में कहा गया है कि लोर्ना हाजदिनी ने अपने ऊंचे पद का गलत फायदा उठाकर एक पुरुष अधीनस्थ कर्मचारी पर दबाव बनाया और कई बार उसकी सहमति के बिना शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। चूंकि कर्मचारी जूनियर था इसलिए उसे अपनी जॉब बचाने के लिए महिला अधिकारी के साथ सोना पड़ा।

Lorna Hajdini

करियर बर्बाद करने की धमकी देकर उठाया फायदा

मुकदमे के दस्तावेजों के मुताबिक, हाजदिनी ने कथित तौर पर कर्मचारी से कहा था, "अगर तुमने जल्द ही मुझसे संबंध नहीं बनाए, तो मैं तुम्हें बर्बाद कर दूंगी... कभी मत भूलना, मैं तुम्हें पूरी तरह से अपना मानती हूं।" शिकायतकर्ता का दावा है कि यह दबाव सीधे उसके करियर और नौकरी से जुड़ा हुआ था।

'मैं बार-बार मना करता रहा पर वो नहीं रुकी'

शिकायत में यह भी कहा गया है कि 'मैं बार-बार मना करता रहा पर वो नहीं रुकी'। कर्मचारी ने कई बार इस ज्यादती को रोकने की गुहार लगाई थी। एक मौके पर उसने कहा, "मैं बहुत असहज महसूस कर रहा हूं... कृपया, मैं आपसे विनती कर रहा हूं।" लेकिन आरोप है कि उसकी बातों को लगातार नजरअंदाज किया गया।

'My Little Arab Boy'

इस केस में नस्लीय उत्पीड़न के आरोप भी शामिल हैं। शिकायत में कहा गया है कि कर्मचारी से कथित तौर पर कहा गया, "तुम्हें इसे कमाना होगा, मेरे छोटे अरब लड़के। (You have to earn it my little Arab Boy)" शिकायतकर्ता का कहना है कि इस तरह की टिप्पणियों ने ऑफिस का माहौल अपमानजनक और मानसिक रूप से परेशान करने वाला बना दिया।

नशीले पदार्थ और घर पहुंचने के आरोप

मुकदमे में दावा किया गया है कि कई बार कर्मचारी को उसकी सहमति के बिना नशीले पदार्थ दिए गए। साथ ही यह भी आरोप है कि लोर्ना हाजदिनी बिना बुलाए उसके घर पहुंचीं और अपनी बात मनवाने का दबाव बनाया। शिकायतकर्ता के मुताबिक, हर बार इसे उसके प्रोफेशनल भविष्य से जोड़ा गया।

सुप्रीम कोर्ट में दायर हुआ केस

यह मामला न्यूयॉर्क काउंटी की सुप्रीम कोर्ट में दायर किया गया है। शिकायतकर्ता ने सुरक्षा कारणों से अपनी पहचान सार्वजनिक नहीं की है। इससे साफ है कि मामला बेहद संवेदनशील माना जा रहा है।

JP Morgan ने आरोपों से किया इनकार

JP Morgan Chase ने इन सभी आरोपों को खारिज कर दिया है। बैंक का कहना है कि उनकी आंतरिक जांच में ऐसा कोई सबूत नहीं मिला, जिससे ये आरोप सही साबित हों। बैंक ने कहा कि उन्हें इन दावों में कोई दम नजर नहीं आता।

पावर का गलत इस्तेमाल

इस केस के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी बड़ी बहस शुरू हो गई है। कई लोग इसे वर्क स्पेस पर पावर, इनइक्वेलिटी और उसके गलत इस्तेमाल का बड़ा उदाहरण बता रहे हैं।

मिलियनर हैं लोर्ना

लोर्ना की कुल संपत्ति का कोई आधिकारिक आंकड़ा उपलब्ध नहीं है, लेकिन इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि उनकी संपत्ति कई मिलियन डॉलर हो सकती है। बताया जा रहा है कि लोर्ना हाजदिनी ने JP Morgan में 10 साल से ज्यादा समय तक काम किया है। वह लीवरेज्ड फाइनेंस डिवीजन में कार्यकारी निदेशक के पद तक पहुंचीं। न्यूयॉर्क में इस स्तर के अधिकारियों का सालाना वेतन $200,000 से ज्यादा हो सकता है, जिसमें बोनस और स्टॉक ऑप्शन अलग से शामिल होते हैं।

इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+