Rajasthan Royals छोड़ेंगे वैभव सूर्यवंशी? दिग्गज ने कर दिया बड़ा दावा, IPL की इस चैंपियन टीम में होगी एंट्री!

Vaibhav Suryavanshi leave Rajasthan Royals: आईपीएल 2026 (IPL 2026) में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से तहलका मचाने वाले 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को लेकर क्रिकेट जगत में नई बहस छिड़ गई है। 36 गेंदों में शतक जड़ने वाले इस युवा सितारे के लिए स्टुअर्ट ब्रॉड ने बड़ा दावा किया है कि राजस्थान रॉयल्स के इस हीरे पर मुंबई इंडियंस जैसी बड़ी फ्रेंचाइजी दांव लगा सकती हैं। ऑरेंज कैप की रेस में शामिल वैभव का बेखौफ अंदाज उन्हें भविष्य का सबसे बड़ा ट्रांसफर टारगेट बना रहा है।

राजस्थान छोड़ सकते हैं वैभव (Vaibhav Suryavanshi leave Rajasthan Royals)

एक पॉडकास्ट के दौरान गुजरात टाइटंस के खिलाड़ी जोस बटलर से बात करते हुए स्टुअर्ट ब्रॉड ने राजस्थान रॉयल्स के स्काउटिंग नेटवर्क की जमकर तारीफ की। हालांकि, उन्होंने एक चौंकाने वाला दावा भी किया। ब्रॉड ने कहा कि राजस्थान ने वैभव को खोजा, यह काबिल-ए-तारीफ है। लेकिन इतिहास गवाह है कि ऐसे उभरते सितारे अक्सर अंत में मुंबई इंडियंस जैसी बड़ी मार्केट वाली टीमों का हिस्सा बन जाते हैं। ब्रॉड का इशारा साफ था कि बड़ी फ्रेंचाइजी वैभव को भविष्य में एक बड़ी डील ऑफर कर सकती हैं।

Vaibhav Suryavanshi 1

वैभव ने महज 36 गेंदों में जड़ा शतक

वैभव सूर्यवंशी ने इस सीजन में वो कर दिखाया है जो बड़े-बड़े दिग्गज नहीं कर पाते। उन्होंने दुनिया के सबसे घातक गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और पैट कमिंस की पहली ही गेंद पर छक्का जड़कर अपने बेखौफ अंदाज का परिचय दिया। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ वैभव ने महज 36 गेंदों में शतक ठोक दिया, जो आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक है।

वैभव बना चुके हैं 400 से अधिक रन

वैभव ने अब तक 9 मैचों में 238.09 के स्ट्राइक रेट से 400 रन बनाए हैं। राजस्थान रॉयल्स ने साल 2025 की नीलामी में वैभव को 1.10 करोड़ रुपये में खरीदा था। ब्रॉड का मानना है कि कोई भी फ्रेंचाइजी किसी खिलाड़ी को हमेशा के लिए साइन नहीं कर सकती। आईपीएल के ट्रेडिंग और मेगा ऑक्शन के नियमों को देखते हुए भविष्य में मुंबई इंडियंस या अन्य बड़ी टीमें इस युवा सनसनी को अपनी ओर खींचने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा सकती हैं। महज 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ऑरेंज कैप की रेस में टॉप-5 बल्लेबाजों में शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+