Rishabh Pant के लिए बज गई खतरे की घंटी! वनडे टीम में संजू सैमसन की एंट्री लगभग तय, किसका पलड़ा भारी?
Rishabh Pant vs Sanju Samson: भारतीय वनडे टीम में जगह पक्की करने की जंग अब निर्णायक मोड़ पर है। आईपीएल 2026 में संजू सैमसन के बल्ले से निकले दो शतकों और 50 से अधिक की औसत ने ऋषभ पंत के लिए खतरे की घंटी बजा दी है। जहां पंत खराब फॉर्म और कम स्ट्राइक रेट से जूझ रहे हैं। वहीं सिलेक्टर्स अब 2027 वर्ल्ड कप के विजन के साथ संजू को बड़ी जिम्मेदारी देने पर विचार कर रहे हैं।
वनडे टीम में होगी संजू की एंट्री (Rishabh Pant vs Sanju Samson)
आईपीएल 2026 में संजू सैमसन के प्रचंड फॉर्म और ऋषभ पंत के फीके प्रदर्शन ने सिलेक्टर्स की उलझन बढ़ा दी है। रिपोर्ट्स की मानें तो बीसीसीआई अब वनडे क्रिकेट में ऋषभ पंत की जगह संजू सैमसन को मौका देने पर गंभीरता से विचार कर रहा है। संजू सैमसन इस समय अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सफल अभियान के बाद उन्होंने आईपीएल में भी अपनी चमक बिखेरी है।

संजू का रहा दमदार प्रदर्शन
संजू ने 8 मैचों में 50.67 की औसत और 169.83 के स्ट्राइक रेट से 304 रन बनाए हैं, जिसमें दो शानदार शतक शामिल हैं। संजू का वनडे रिकॉर्ड बेहद दमदार है। उन्होंने 16 मैचों में 56.67 की औसत से 510 रन बनाए हैं। दक्षिण अफ्रीका जैसी मुश्किल पिचों पर भी उनका बल्ला जमकर बोला है। लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के कप्तान ऋषभ पंत के लिए आईपीएल 2026 अब तक किसी बुरे सपने जैसा रहा है।
आईपीएल में पंत का फ्लॉप शो
8 मैचों में पंत के बल्ले से केवल 189 रन निकले हैं। उनका औसत (27) और स्ट्राइक रेट (126.85) संजू के मुकाबले काफी कम है। हालांकि पंत के पास 31 वनडे मैचों का अनुभव है, लेकिन मौजूदा फॉर्म को देखते हुए हेड कोच गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर अब युवा और इन-फॉर्म खिलाड़ियों को प्राथमिकता देना चाहते हैं।
14 जून से अफगानिस्तान के खिलाफ शुरू हो रही घरेलू वनडे सीरीज टीम इंडिया के लिए नए प्रयोग का मंच बन सकती है।
केएल राहुल होंगे पहली पसंद
केएल राहुल विकेटकीपर के तौर पर पहली पसंद बने हुए हैं, लेकिन बैकअप के तौर पर संजू सैमसन अब पंत से काफी आगे निकल गए हैं। ध्रुव जुरेल भी इस रेस में हैं, लेकिन संजू का अनुभव उन्हें फ्रंट-रनर बनाता है। गौतम गंभीर और अगरकर की जोड़ी 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप (दक्षिण अफ्रीका) के लिए अभी से एक कोर टीम तैयार कर रही है। दक्षिण अफ्रीका की उछाल भरी पिचों पर संजू का पिछला प्रदर्शन उनके पक्ष में जाता है।















Click it and Unblock the Notifications