Assam Exit Poll: असम में BJP या Congress किसकी सरकार? Today's Chanakya एग्जिट पोल के चौंकाने वाले आए नतीजे

Assam Exit Poll Results 2026: असम में विधानसभा चुनाव एक ही चरण में संपन्‍न हो चुके हैं और अब सबकी नजर 4 मई के नतीजों पर टिकी है। इससे पहले 29 अप्रैल को जारी हुए एग्जिट पोल्‍स में अधिकांश में असम में बीजेपी की वापसी तय मानी जा रही है। सर्वे एजेंसियों के मुताबिक, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में बीजेपी न सिर्फ सत्ता बरकरार रख सकती है, बल्कि साफ बहुमत के साथ फिर सरकार बना सकती है।

तमाम एजेंसियों के एग्जिट पोल को सार्वजनिक करने के ठीक एक दिन बाद 30 अप्रैल (गुरुवार) को Today's Chanakya ने असम विधानसभा चुनावों के लिए अपने एग्जिट पोल के अनुमान जारी कर दिए हैं। जिसमें चौंकाने वाली भविष्‍यवाणी की गई है।

Assam Exit Poll Results 2026

Today's Chanakya predicts: असम में क्‍या फिर बनेगी भाजपा सरकार?

टुडेज़ चाणक्य के मुताबिक, असम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए प्रचंड जीत का अनुमान है, जिससे मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के लिए एक और कार्यकाल सुनिश्चित होता दिख रहा है। वहीं, कांग्रेस को बड़े अंतर से पिछड़ने का अनुमान है, जिससे गौरव गोगोई को निराशा होगी, विशेषकर ऐसे राज्य में जिस पर उनके पिता तरुण गोगोई ने शासन किया था।

Assam Exit Poll Results 2026

भाजपा और कांग्रेस को मिल रही कितनी सीटें?

असम 2026 के लिए, टुडेज़ चाणक्य ने भाजपा-नेतृत्व वाले गठबंधन के लिए भाजपा 102+ 9 सीटों पर जीत की अनुमान लगाया है। कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन को 23 ± 9 सीटें मिलने की भविष्‍यवाणी की गई है। जबकि अन्य को 0 से 1 सीटें मिलने का अनुमान है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+