केरल सोना तस्करी केस: CM के पूर्व मुख्य सचिव एम शिवशंकर गिरफ्तार

तिरुवनंतपुरम। केरल के सोना तस्करी मामले (Kerala Gold Smugling Case) में कस्टम अधिकारियों ने बहुत बड़ी गिरफ्तारी की है। मंगलवार को मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के पूर्व मुख्य सचिव सीएमओ एम शिवशंकर को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आपको बता दें कि एम शिवशंकर को कस्टम अधिकारियों ने एर्नाकुलम में पूछताछ के लिए बुलाया था।

M Sivasankar

ईडी पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है शिवशंकर को

बता दें कि एम शिवशंकर को प्रवर्तन निदेशालय पहले ही गिरफ्तार कर चुका है। सोना तस्करी में शामिल मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी ने एम शिवशंकर को 28 अक्टूबर को गिरफ्तार किया था। इस मामले में उनका नाम आने के बाद उन्हें सस्पेंड कर दिया गया था। फिलहाल उन्हें न्यायिक हिरासत में रखा है।

क्या है केरल का सोना तस्करी केस

आपको बता दें कि बीते 5 जुलाई को तिरुवनंतपुरम में 30 किलोग्राम सोना पकड़ा गया था। इस मामले में एनआईए, कस्टम और ईडी अलग-अलग जांच कर रहे हैं। शिवशंकर के संबंध दूतावास की पूर्व कर्मचारी स्वप्ना सुरेश के साथ पाए गए थे, जो इस तस्करी रैकेट की सरगना है। कस्टम इस मामले में स्वप्ना समेत 15 लोगों को अब तक गिरफ्तार कर चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+