Flights New Rules: फ्लाइट में लगेज के बदल गए नियम, बस 7 किलो का एक बैग, वरना पड़ेगा महंगा
Flights New Rules: अगर आप हवाई यात्रा का प्लान बना रहे हैं तो अब हैंड लगेज से जुड़े नए नियम की जानकारी होना जरूरी है। पैसेंजर्स के लिए ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (BCAS) ने नए हैंड बैगेज नियमों को जारी किया है, जिसके तहत अब यात्रियों को फ्लाइट के अंदर केवल एक ही हैंड बैगेज ले जाने की इजाजत होगी, जिसका वजह 7 किलो से ज्यादा नहीं होगा चाहिए।
ये नए नियम घरेलू और इंटरनेशनल दोनों उड़ानों पर लागू होगे। जो कि प्रत्येक यात्री को सिर्फ एक हैंड बैगेज ले जाने की अनुमति देते हैं। इसके अलावा किसी भी एक्स्ट्रा बैग को चेक इन करवाना अनिवार्य होगा, ताकि एयरपोर्ट्स पर सिक्योरिटी सिस्टम सुचारू बनाया जा सकें।

बीसीएएस ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के साथ मिलकर सुरक्षा चौकियों पर यात्रियों की बढ़ती संख्या के कारण ये बदलाव लागू किए हैं। ऐसे में अब यात्रियों को 7 किलोग्राम तक के वजन वाले एक केबिन बैग तक सीमित कर दिया गया है, चाहे उनकी उड़ान का गंतव्य कुछ भी हो। अगर वजन 7 किलो से ज्यादा होगा तो फिर एक्स्ट्रा चार्ज देना होगा।
एयरलाइन्स की हैंड बैगेज पॉलिसी
एयर इंडिया ने स्पष्ट किया है कि इकॉनमी और प्रीमियम इकॉनमी यात्री 7 किलोग्राम तक का एक हैंड बैग ले जा सकते हैं। फर्स्ट या बिजनेस क्लास में यात्रा करने वालों के लिए यह सीमा लगभग 10 किलोग्राम तक बढ़ा दी गई है। हैंड बैगेज की ऊंचाई 55 सेमी, लंबाई 40 सेमी और चौड़ाई 20 सेमी से अधिक नहीं होनी चाहिए।
इंडिगो एयरलाइंस यात्रियों को अधिकतम 115 सेमी के आयाम और 7 किलोग्राम तक के वजन वाले केबिन बैग की अनुमति देती है। इसके अतिरिक्त यात्री कोई निजी सामान जैसे कि महिला का पर्स या छोटा लैपटॉप बैग ला सकते हैं, बशर्ते उसका वजन 3 किलोग्राम से अधिक ना हो।
ये भी पढ़ें: 'मरने से बच गए...', दिल्ली से वाराणसी आ रही Flight में काम नहीं कर रहा था AC, यात्रियों ने वायरल किया Video
पहले बुक किए गए टिकटों पर छूट
2 मई, 2024 से पहले टिकट बुक करने वाले यात्री नई बैगेज नीति पर छूट का लाभ उठा सकते हैं। इकोनॉमी क्लास के यात्रियों को 8 किलोग्राम तक सामान ले जाने की अनुमति है, प्रीमियम इकोनॉमी यात्री 10 किलोग्राम तक सामान ले जा सकते हैं और फर्स्ट या बिजनेस क्लास के यात्रियों के लिए 12 किलोग्राम तक सामान ले जाने की सीमा है। हालांकि, इस तिथि के बाद किए गए किसी भी बदलाव पर उन्हें मौजूदा नियमों के अधीन होना पड़ेगा।
ये भी पढ़ें: सूरत से बैंकाक के लिए रवाना हुई पहली फ्लाइट में यात्री चट कर गए पूरी शराब और स्नैक्स, देखें VIDEO
यात्रियों के लिए यह समझना जरूरी है कि यह छूट केवल 2 मई, 2024 से पहले खरीदी गई टिकटों के लिए ही मान्य है। इस तिथि के बाद किए गए किसी भी संशोधन के लिए अपडेट सामान विनियमों का पालन करना आवश्यक होगा।












Click it and Unblock the Notifications