सूरत से बैंकाक के लिए रवाना हुई पहली फ्लाइट में यात्री चट कर गए पूरी शराब और स्नैक्स, देखें VIDEO
Surat to Bangkok flight: बैंकाक के लिए एयर इंडिया की फ्लाइट सूरत इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Surat International Airport) से शुरू की गई है। जिसको यात्रियों का जमकर रिसपांस मिला पहले ही 98% यात्रियों की बुकिंग हो गई थी। वहीं जब ये फ्लाइट पहले दिन बैंकाक के लिए रवाना हुई तब इस सवार गुजराती पैंसेजर्स ने कुछ ऐसा किया कि जिसकी जमकर चर्चा हो रही है।
दरअसल, कथित तौर पर सूरत से बैंकाक की चार घंटे की हवाई यात्रा के दौरान एयरइंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट पर सवार 161 पैंसेजर्स ने शराब का पूरा स्टॉक खत्म कर दिया। इसके अलावा फ्लाइट में जितना भी स्नैक्स मौजूद था वो भी यात्री चट कर गए।

सूरत से बैंकाक की पहली फ्लाइट का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिस पर लोग प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं। कुछ लोग ताज्जुब करते हुए इसे असंभव बता रहे हैं वहीं कुछ लोग मजेदार कमेंट कर रहे हैं।
शराब के साथ सारा स्नैक्स भी कर गए चट
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किए गए वीडियो में यात्रियों के सामने परोसी गई शराब की खाली बोतलें और स्नैक्स दिखाईं दे रहा है। वहीं एक यात्री गुजराती में ये कह रहा है कि सूरत से बैंकाक की पहली फ्लाइट में सफर कर रहे यात्रियों ने पूरी शराब खत्म कर दी। खमन और थेपला जैसे गुजराती समेत अन्य स्नैक्स भी पूरा खत्म कर दिया। अन्य जो स्नैक्स थे वो भी ये यात्री चट कर गए।
1.8 लाख रुपये की पी गए शराब
ये वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करने वाले यूजर ने कैप्शन में लिखा "सूरत से बैंकॉक के लिए उड़ानें आज से शुरू हो गईं। फ्लाइट में यात्रियों ने 15 लीटर शराब पी ली और विमान के बैंकॉक पहुंचने से पहले ही शराब खत्म हो गई। 4 घंटे की यात्रा के दौरा 300 यात्रियों ने 1.8 लाख रुपये की शराब पी ली और उन्होंने सारे स्नैक्स भी ख़त्म कर दिए।
बैंकाक पहुंचने से पहले ही खत्म हो गया शराब का पूरा स्टॉक
गुजरात समाचार की रिपोर्ट में भी ये वीडियो शेयर कर ये दावा किया गया है। जिसमें दावा किया गया कि सूरत से रवाना हुई इस फ्लाइट के बैंकाक पहुंचने से पहले बार पूरी शराब खत्म हो गई। हालांकि, शराब और स्नैक्स के पूरे स्टॉक की खपत के बारे में कोई आधिकारिक बयान अब तक नहीं आया है।
गुजरात में क्या है शराब को लेकर नियम?
गौरतलब है कि गुजरात में 1960 में राज्य के निर्माण के बाद से शराब प्रतिबंधित है लेकिन इस साल की शुरूआत में गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक-सिटी (गिफ्ट) में शराब के सेवन की अनुमति दी थी। यह गांधीनगर में बनाया जा रहा भारत का पहला फाइनेंस सर्विस सेंटर है।
गुजरात सरकार की गाइडलाइन के अनुसार गिफ्ट सिटी में आने वाले मेहमानों के लिए शराब की परमिट की अनुमति दी गई थी। इसके अलावा अस्थायी परमिट केवल उन लोगों को जारी किए जाएंगे जिनकी उम्र 21 वर्ष से अधिक है। हालांकि महज 1000रुपये की लागत की ही परमिट मिला है।
इससे अलावा गुजरात सरकार की गाइडलाइन के अनुसार ये परमिट दो साल के लिए जारी किए जाएंगे और दो साल के अंदर इनका रिनूवल करवाया जा सकता है। वहीं अस्थायी परमिट केवल एक दिन के लिए जारी किए जाएंगे। गाइडलाइन के अनुसारा परमिट वाले लोगों को एक निर्दिष्ट "वाइन एंड डाइन" एरिया के भीतर शराब का सेवन करना होगा।
गिफ्ट सिटी में होटल, क्लब या रेस्तरां को गिफ्ट सिटी परिसर के अंदर शराब परोसने के लिए आवश्यक FL3 लाइसेंस जारी करने के लिए आवश्यक डाक्यूमेंट्स के साथ गांधीनगर में निषेध और उत्पाद शुल्क अधीक्षक से संपर्क कर












Click it and Unblock the Notifications