'मरने से बच गए...', दिल्ली से वाराणसी आ रही Flight में काम नहीं कर रहा था AC, यात्रियों ने वायरल किया Video

Varanasi Flight: दिल्ली से वाराणसी आ रही इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट में एसी न चलने के चलते यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान फ्लाइट में सवार यात्रियों ने वीडियो भी बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

मामले को लेकर वाराणसी एयरपोर्ट पर फ्लाइट उतरने के बाद यात्रियों द्वारा इसकी शिकायत एयरलाइंस कर्मियों और एयरपोर्ट अथॉरिटी से भी की गई। यात्रियों का आरोप है की शिकायत के बाद भी एयरलाइंस के कर्मचारियों द्वारा कोई एक्शन नहीं लिया गया।

delhi-varanasi-flight-ac-was-not-working-passengers-made-the-video-viral

दिल्ली से फ्लाइट के टेक ऑफ करने से पहले से ही फ्लाइट में लगी एसी काम नहीं कर रही थी। इसे लेकर दिल्ली एयरपोर्ट पर ही शिकायत किया गया था लेकिन एयरलाइंस कर्मियों ने बताया कि उड़ान भरने के बाद एसी काम करना प्रारंभ कर देगी।

Recommended Video

      मरने से बच गए ,दिल्ली से वाराणसी आ रही Flight में काम नहीं कर रहा था AC,वायरल किया Video

      महिला के बेहोश होने का भी लगाया आरोप
      दरअसल, इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट 6 ई 2235 गुरुवार को शाम 7:35 बजे दिल्ली दिल्ली एयरपोर्ट से यात्रियों को लेकर वाराणसी एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरी। यात्रियों का आरोप है कि दिल्ली एयरपोर्ट पर विमान में बैठने के बाद विमान में एसी काम नहीं कर रहा था।

      इसकी शिकायत उन लोगों ने एयरलाइंस के कर्मचारियों को की तो कर्मचारियों ने कहा कि थोड़ी देर में एसी काम करने लगेगी। यात्रियों का आरोप है की फ्लाइट टेक ऑफ हो जाने के बाद भी फ्लाइट की एसी काम नहीं की। ऐसे में फ्लाइट में सवार एक बुजुर्ग महिला यात्री बेहोश होने लगी।

      लोगों ने आरोप लगाया कि एसी फ्लाइट कामना करने के चलते फ्लाइट में सवार यात्रियों को घुटन महसूस होने लगी। इस दौरान बेहोश हो रही महिला यात्री के ऊपर पानी छिड़का गया तो वह सामान्य हुई। फ्लाइट में सवार वाराणसी के महामना नगर कॉलोनी निवासी अमित सिंह ने बताया कि एयरलाइंस की लापरवाही के चलते यात्रियों की जान भी जा सकती थी।

      इस दौरान यात्रियों ने वाराणसी एयरपोर्ट पर उतरने के बाद फ्लाइट में सवार यात्रियों का एक वीडियो बनाया। वीडियो में यात्री यह कहते नजर आ रहे हैं कि 'हम लोग मरने से बच गए...।' यात्रियों ने यह भी कहा कि एसी खराब सर्विस अभी तक नहीं देखी थी।

      देखें Video-

      वहीं इस मामले की जानकारी होने के बाद मीडिया कर्मियों ने इंडिगो एयरलाइंस के स्थानीय मैनेजर अंकुर से बात कर एसी खराब होने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने जवाब देने की बजाय पत्रकार पर अपना गुस्सा निकाला। बोले, आप लोग रात में काल मत किया करिए।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+