Year Ender 2024: भारत में Air India-Vistara merger, दो बड़ी कंपनियों का मर्जर, जिसने बदली एविएशन सेक्टर की दशा
Year Ender 2024: भारत के एविएशन सेक्टर में एयर इंडिया और विस्तार का विलय इस वर्ष काफी फायदे का निर्णय रहा, जिसने उड्डयन क्षेत्र को नई ऊंचाई दी। इस विलय ने भारत में फ्लाइट के तरीके को भी काफी हद तक बदल दिया। इसके साथ ही इन-फ्लाइट सेवाओं में नए सुधार का भी रास्त साफ हो गया। आधिकारिक तौर पर ये विलय 12 नवंबर 2024 को पूरा हुआ। मर्जर से पहले सिंगापुर एयरलाइंस की पहले विस्तारा में 49% हिस्सेदारी थी अब विस्तारित एयर इंडिया में 25.1% हिस्सेदारी रह गई है।
इंटीग्रेटेड एयर इंडिया-विस्तारा के मर्जर के बाद एयर इंडिया द्वारा संचालित विस्तारा की फ्लाइट्स के लिए कोड 'AI2XXX' का इस्तेमाल किया जा रहा है, ताकि यात्रियों को बुकिंग के समय विस्तारा की फ्लाइट्स को आसानी से पहचाना जा सके। बता दें कि एयर इंडिया और विस्तारा दोनों ही टाटा ग्रुप का हिस्सा हैं। विस्तारा टाटा और सिंगापुर एयरलाइंस का संयुक्त उद्यम है।

इस विलय का ऐलान नवंबर, 2022 में किया गया था, ये डील पूरी होने के बाद सिंगापुर एयरलाइंस की एयर इंडिया में 25.1% हिस्सेदारी होगी। टाटा संस के पास 73.8% हिस्सेदारी होगी और SBICAP ट्रस्टी कंपनी के पास 1.52% हिस्सेदारी होगी।
इसी साल मार्च में, सिंगापुर की कंपटीशन एंड कंज्यूमर कमीशन ने प्रस्तावित डील के लिए सशर्त मंजूरी दी थी, जबकि जून में NCLT ने विलय को हरी झंडी दे दी थी। इससे पहले सितंबर 2023 में इस मर्जर को कुछ शर्तों के अधीन कंपटीशन कमीशन ऑफ इंडिया से मंजूरी मिली थी।
एविएशन सेक्टर में मची होड़
एयर इंडिया और विस्तारा मिलकर मौजूदा मार्केट लीडर इंडिगो, स्पाइसजेट और अकासा एयर जैसे घरेलू प्रतिद्वंद्वियों को टक्कर दे रही हैं। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, जुलाई में, भारतीय एयरलाइंस ने करीब 1.3 करोड़ यात्रियों को सेवाएं दीं, जो पिछले साल के मुकाबले 7.3% की ग्रोथ को प्रदर्शित करता है।
इंडिगो का भारतीय एविएशन मार्केट प दबदबा कायम है। इंडिगो की बाजार हिस्सेदारी बढ़कर 62% हो गई। इसके उलट एयर इंडिया की हिस्सेदारी घटकर 14.3% रह गई है। पिछले महीने विस्तारा की बाजार हिस्सेदारी बढ़कर 10% हो गई, जबकि AIX कनेक्ट और स्पाइसजेट के शेयरों में 4.5% और 3.1% की गिरावट देखी गई। वहीं अकासा एयर और अलायंस एयर की बाजार हिस्सेदारी में भी गिरावट आई और ये 4.7% और 0.9% तक गिर गई।












Click it and Unblock the Notifications