Farmers Protest: किसानों का दिल्ली चलो मार्च स्थगित, पुलिस ने खोल दिए सिंघू और टीकरी बॉर्डर, आवाजाही शुरू

Farmers Movement: MSP को लेकर प्रदर्शन कर रहे किसानों ने 'दिल्ली चलो मार्च' को 29 फरवरी तक स्थगित कर दिया है। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने बड़ा काम किया है। दिल्ली पुलिस ने शनिवार को सिंघू और टीकरी बॉर्डर खोल दिए।

किसान प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस ने सिंघू और टीकरी बॉर्डर को सील कर दिया था। दोनों ही बॉर्डर पर आवाजाही बंद कर दी गई थी। इसके बाद दोनों बॉर्डर को पुलिस ने खोल दिया है। बॉर्डर पर आवाजाही शुरू हो गई है।

किसानों का दिल्ली चलो मार्च स्थगित, खुले सिंघू-टीकरी बॉर्डर

टिकरी बॉर्डर पर झज्जर के एसपी अर्पित जैन ने कहा कि हम एक लेन खोलने की व्यवस्था कर रहे हैं और मैंने डीएसपी और SHO से बात की है। हमारा प्रयास है कि यातायात प्रभावित न हो और लोगों को परेशानी न हो। धीरे-धीरे लेन खोली जाएंगी। हम पहले एक लेन से शुरुआत करेंगे।

यह भी पढ़ें- किसान आंदोलन: आज शंभू, खनौरी बॉर्डर पर कैंडल मार्च निकालेंगे किसान, 29 फरवरी को होगा अगले कदम पर फैसला

बता दें कि अपनी मांगों को लेकर हजारों किसान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और ट्रकों के साथ खनौरी और शंभू बॉर्डर पर डेरा डाले हुए हैं। किसान नेताओं ने शुक्रवार को कहा कि वह अपने 'दिल्ली चलो' आंदोलन को लेकर अगले कदम के बारे में 29 फरवरी को फैसला करेंगे। उन्होंने ऐलान किया कि शनिवार को 'कैंडल मार्च' निकाला जाएगा और उसके दो दिन बाद वे केंद्र का पुतला फूंकेंगे।

दिल्ली चलो मार्च दो दिनों के लिए स्थगित

किसान नेताओं ने खनौरी में झड़प में एक प्रदर्शनकारी की मौत और लगभग 12 पुलिस कर्मियों के घायल होने के बाद बुधवार को 'दिल्ली चलो' आंदोलन को दो दिनों के लिए रोक दिया था। उक्त घटना तब हुई जब किसानों ने अवरोधकों को तोड़ते हुए आगे बढ़ने की कोशिश की।

यह भी पढ़ें- किसान आंदोलन: पंजाब सरकार का बड़ा कदम, दिल्ली बॉर्डर पर SSF, पुलिस तैनात, CM मान ने दिए सख्त निर्देश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+