किसान आंदोलन: आज शंभू, खनौरी बॉर्डर पर कैंडल मार्च निकालेंगे किसान, 29 फरवरी को होगा अगले कदम पर फैसला
किसान मजदूर मोर्चा और एसकेएम (गैर-राजनीतिक) शनिवार, 24 फरवरी को शंभू और खनौरी दोनों सीमाओं पर शहीदों की याद में कैंडल मार्च निकालेंगे। इस बात का ऐलान किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने किया है।
किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने शुक्रवार को कहा कि अपनी फसलों के लिए अधिक कीमतों की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे किसान 29 फरवरी तक दो अंतरराज्यीय सीमा बिंदुओं पर डटे रहेंगे। इस दौरान आगे की कार्रवाई पर फैसला किया जाएगा।

दो विरोध स्थलों - शंभू और खनौरी बॉर्डर पर शिविर लगाने का निर्णय संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा (केएमएम) द्वारा लिया गया था। ये दोनों ही संगठन चल रहे किसान आंदोलन का नेतृत्व कर रहे हैं।
हजारों किसानों ने पिछले सप्ताह 'दिल्ली चलो' मार्च शुरू किया था, लेकिन सुरक्षा बलों ने उन्हें राजधानी से लगभग 200 किमी उत्तर में रोक दिया। सुरक्षा बलों के साथ झड़प में एक किसान की मौत ने विरोध को और तेज कर दिया है। संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम), जो तब तक इस आंदोलन से दूर था, अब आंदोलन में शामिल हो गया है।
शंभू बॉर्डर पर किसान नेता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। उन्होंने दिल्ली की सीमाओं पर सुरक्षा बलों के साथ हुई झड़प पर बात की। किसान नेता ने कहा कि सरकार किसानों के हितों की रक्षा करने के अपने प्रयासों में विफल रही है।
समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, पंजाब-हरियाणा सीमा पर दो बिंदुओं पर चल रहे विरोध प्रदर्शन में संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के शामिल होने की संभावना के बारे में पूछे जाने पर राजेवाल ने कहा कि एसकेएम स्वतंत्र रूप से अपना आंदोलन चला रहा है। बैठक में पंजाब, हरियाणा और अन्य राज्यों से एसकेएम से जुड़े कई नेताओं ने भाग लिया।












Click it and Unblock the Notifications