किसान आंदोलन: पंजाब सरकार का बड़ा कदम, दिल्ली बॉर्डर पर SSF, पुलिस तैनात, CM मान ने दिए सख्त निर्देश

पंजाब के शहरों में सरकार-व्यापार मिलनी कार्यक्रम की शुरूआत की जा रही है। इसके तहत कल मुकेरियां से मुख्यमंत्री भगवंत मान इस मिलनी समारोह की शुरूआत करेंगे। इसके अलावा रविवार को पठानकोट और दीनानगर में व्यापारियों के साथ मिलनी होगी। इस दौरान व्यापारियों के मसलों पर खुलकर चर्चा होगी। इतना ही नहीं व्यापारियों मसलों के हल के लिए मौके पर सीनियर आफिसर भी मौजूद रहेंगे। इसके साथ-साथ आने वाले दिनों में अन्य शहरों में भी सरकार -व्यापार मिलनी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

अल्फा पैकेजिंग इंडस्ट्री के मनीष अरोड़ा ने लंबे समय से फंसे मुद्दों को हल करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि लैदर कंपलैक्स में औद्योगिक इकाइयों की ओर जाने वाली मुख्य सड़क बनाई जा रही है, इससे आम यात्रियों और मजदूरों को भी बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि यहां 350 के करीब बिजली के खंभे हैं। लाइटें लगाने का काम भी शुरू कर दिया गया है. सिवरेज सिस्टम के लिए टेंडर पहले ही जारी किए जा चुके हैं।

Punjab govt big step amid farmer protest

बठिंडा के मूल निवासी 21 वर्षीय शुभकरण सिंह की बुधवार को हरियाणा पुलिस और पंजाब के किसानों के बीच झड़प के बीच पंजाब-हरियाणा सीमा पर खनौरी सीमा पर मृत्यु हो गई। यह घटना तब हुई जब किसान बैरिकेड्स की ओर बढ़े, जिसकी कई परतें हरियाणा के अधिकारियों ने किसानों को उनके मार्च को आगे बढ़ने से रोकने के लिए लगाई थीं, और पुलिस के साथ उनकी झड़प हो गई। इस घटना के बाद किसान आंदोलन उग्र होगा नजर आ रहा है। वहीं अब पंजाब सरकार भी किसानों के साथ खड़ी नजर आ रही है।

पंजाब सरकार ने आज मृतक किसान शुभकरन सिंह के परिजनों को एक करोड़ रुपए देने की घोषणा की। इसी क्रम में सरकार ने मृतक की बहन को सरकारी नौकरी देने का एलान भी किया।

बता दें कि खनौरी बॉर्डर पर एक और किसान की मौत के बाद अब तक किसान आंदोलन के दौरान कुल मिलाकर पांच लोगों की मौत हो गई है। शुभकरण की मौत के बाद किसान आंदोलन उग्र हो रहा है। किसानों ने शुक्रवार को काला दिवस मनाने के साथ जगह-जगह किसानों ने नेताओं के पुतले फूंके और युवा किसान की मौत को लेकर विरोध प्रदर्शन व्यक्त किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+