किसान आंदोलन: आज अमित शाह से मिलेंगे पंजाब के CM अमरिंदर, हरसिमरत बोलीं- 'कैप्टन-मोदी की सांठगांठ उजागर'

किसान आंदोलन: आज अमित शाह से मिलेंगे पंजाब CM अमरिंदर, हरसिमरत बोलीं- 'कैप्टन-मोदी की सांठगांठ उजागर'

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में लगभग एक हफ्ते से जारी किसान आंदोलन को लेकर पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह आज गुरुवार (3 दिसंबर) को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे। दोनों नेताओं के बीच ये मुलाकात केंद्र सरकार और किसानों के बीच बातचीत के पहले हो रही है। इस मुलाकात को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री और अकाली दल नेता हरसिमरत कौर बादल ने ट्वीट कर निशाना साधा है। हरसिमरत कौर ने अमित शाह और पंजाब सीएम के मुलाकात को हरसिमरत कौर कैप्टन-मोदी के बीच सांठगांठ बताया है।

farmers protest

Recommended Video

    Farmers Protest: Punjab CM Amarinder Singh ने Amit Shah से मुलाकात कर क्या बात की ? | वनइंडिया हिंदी

    हरसिमरत कौर ने ट्वीट किया, ''कैप्टन-मोदी की सांठगांठ उजागर हो गई है, जब अध्यादेश पास किया गया तब कैप्टन एक इंच भी नहीं हिले थे। ना ही किसान जब रेल की पटरियों पर बैठे तब हिले, और ना ही उस वक्त हिले जब किसानों पर आंसू गैस और वाटर कैनन छोड़े गए। वे (किसान) ठंड में दिल्ली की सड़कों पर बहादुरी से डटे हैं। लेकिन गृह मंत्री के उन्हें (कैप्टन अमरिंदर सिंह) बुलाते हैं और वो दौड़कर चले जाते हैं। लेकिन मिलियन डॉलर का यहां सवाल तो यह ये उठता है कि यह किसके हित में है।''

    हरसिमरत कौर बादल कृषि कानून के खिलाफ केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा दे चुकीं हैं। हरसिमरत कौर ने इस नए किसान कानून को लेकर कहा था कि ये किसानों के हित में नहीं है और वो इसका विरोध करते हुए अपने पद से इस्तीफा दे रही हैं।

    दिल्ली के सीमा पर जारी किसान आंदोलन के मुद्दे पर अमरिंदर सिंह और अमित शाह में मुलाकात आज सुबह 9.30 बजे से 10 बजे के बीच होगी। रिपोर्ट के मुताबिक पंजाब सीएम अमरिंदर सिंह सुबह 8 बजे चंडीगढ़ से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

    किसान संगठन गुरुवार को एक बार फिर केंद्र सरकार के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। लेकिन इससे पहले पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और गृह मंत्री अमित शाह की ये मुलाकात काफी अहम हो सकती है। अमरिंदर सिंह ने किसान विरोध का खुलकर समर्थन किया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+