Love Story: दुबई के बैंकर के प्यार में पागल हो गई थीं Mouni Roy, शादी के 4 साल बाद टूट रहा रिश्ता?
Mouni Roy Suraj Nambiar Love Story: टीवी से लेकर बॉलीवुड तक में अपनी खूबसूरती और दमदार एक्टिंग का जलवा बिखेरने वाली एक्ट्रेस मौनी रॉय इस समय अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। इस बार वजह कोई वेकेशन या नया प्रोजेक्ट नहीं बल्कि उनके पति सूरज नांबियार हैं। दरअसल लोगों ने नोटिस किया है कि मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है।
क्या अलग हो रहे हैं मौनी रॉय-सूरज नांबियार
बस फिर क्या था इस खबर ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी। सोशल मीडिया पर चल रही इन चर्चाओं के बीच अब हर कोई मौनी रॉय और सूरज नांबियार के रिश्ते की शुरुआत के बारे में जानना चाहता है।

दुबई में हुई थी पहली मुलाकात
-आपको बता दें कि मौनी रॉय और सूरज नांबियार की लव स्टोरी की शुरुआत साल 2019 में दुबई में न्यू ईयर ईव पार्टी के दौरान हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों की मुलाकात कॉमन फ्रेंड्स के जरिए हुई थी और पहली ही मुलाकात में दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग बन गई थी।
-उस समय मौनी रॉय टीवी और फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा नाम थीं जबकि सूरज नांबियार दुबई के एक सफल बिजनेसमैन और इन्वेस्टमेंट बैंकर थे। दोनों ने शुरुआत में अपने रिश्ते को पूरी तरह प्राइवेट रखा।
चोरी-छिपे शुरू हुई थी डेटिंग
-पहली मुलाकात के बाद मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था लेकिन दोनों ने लंबे समय तक अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया। हालांकि कई मौकों पर दोनों साथ नजर आते रहे, जिससे उनके अफेयर की खबरें लगातार चर्चा में बनी रहीं।
-मौनी रॉय अपनी पर्सनल लाइफ को हमेशा लाइमलाइट से दूर रखती थीं लेकिन उनके सोशल मीडिया पोस्ट और वेकेशन फोटोज फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ा देते थे। मौनी को सूरज के साथ कई प्राइवेट पार्टियों और गैदरिंग्स में साथ देखा गया था। अगस्त 2020 में मौनी द्वारा शेयर किए गए एक बास्केटबॉल वीडियो में बैकग्राउंड में किसी शख्स की आवाज सुनाई दी थी जिसे रिपोर्ट्स में सूरज की आवाज बताया गया है।
-इसके अलावा मौनी रॉय की थाईलैंड वेकेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। मौनी ने साल 2021 का स्वागत भी दुबई में सूरज और उनके परिवार के साथ किया था। कहा जाता है कि लॉकडाउन के दौरान दोनों का रिश्ता और ज्यादा मजबूत हो गया था।
जब मौनी रॉय को मिला उनका हमसफर
-समय के साथ मौनी रॉय और सूरज नांबियार का रिश्ता और मजबूत होता गया जिसके बाद उनकी शादी की खबरें भी चर्चा में आने लगी थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मौनी रॉय की मां ने मंदिरा बेदी के घर पर सूरज के माता-पिता से मुलाकात की थी और इसी के बाद दोनों की शादी की चर्चाएं तेज हो गई थीं।
-कई महीनों की अटकलों के बाद आखिरकार मौनी और सूरज ने 27 जनवरी 2022 को शादी कर ली। दोनों की शादी गोवा में बेहद शानदार अंदाज में हुई थी जो एक इंटिमेट बीच वेडिंग थी। इस शादी में दोनों के परिवार वाले और करीबी दोस्त शामिल हुए थे।
कोविड प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए हुई थी शादी
-शादी में दक्षिण भारतीय रीति-रिवाजों को भी शामिल किया गया था। कोविड प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए मेहमानों से नेगेटिव RT-PCR रिपोर्ट लाने के लिए कहा गया था। इस खास मौके पर आशका गोराडिया और एकता कपूर समेत कई करीबी दोस्त मौजूद रहे।
-शादी के बाद मौनी रॉय ने इंस्टाग्राम पर अपनी वेडिंग फोटोज शेयर करते हुए लिखा था- आखिरकार मुझे मेरा प्यार मिल गया...परिवार और दोस्तों के आशीर्वाद के साथ हम शादीशुदा हो गए हैं। मौनी का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था और फैंस ने दोनों को ढेरों शुभकामनाएं दी थीं।
मौनी रॉय का सीक्रेट इंटरनेशनल प्रोजेक्ट बना चर्चा का विषय
-मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मौनी रॉय ने हाल ही में एक बड़े इंटरनेशनल प्रोडक्शन की शूटिंग पूरी की है जिसे मेकर्स फिलहाल पूरी तरह प्राइवेट रख रहे हैं। हालांकि अब तक इस प्रोजेक्ट को लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है लेकिन इंडस्ट्री सूत्रों का दावा है कि ये प्रोजेक्ट मौनी के करियर का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हो सकता है और उन्हें ग्लोबल पहचान दिला सकता है।
-बताया जा रहा है कि मेकर्स आने वाले हफ्तों में बड़े स्तर पर इसका खुलासा करने की तैयारी कर रहे हैं। फिलहाल फिल्म के नाम, स्टारकास्ट, कहानी या रिलीज डेट को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। कई रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा है कि मेकर्स इस प्रोजेक्ट को किसी बड़े इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में पेश करने की कोशिश कर रहे हैं।
-टीवी इंडस्ट्री से अपने करियर की शुरुआत करने वाली मौनी रॉय ने पिछले कुछ सालों में फिल्मों और OTT प्रोजेक्ट्स में अपनी अलग पहचान बनाई है। फिल्म ब्रह्मास्त्र पार्ट वन-शिवा में उनके नेगेटिव किरदार को काफी सराहना मिली थी।













Click it and Unblock the Notifications