NEET UG 2026 Paper Leak से देशभर में भारी बवाल! NTA ने रद्द की परीक्षा, दिल्ली में सड़कों पर उतरे छात्र

NEET UG 2026 Paper Leak Row: देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG 2026 को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 3 मई को आयोजित हुई NEET UG 2026 परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया है। यह निर्णय कथित पेपर लीक और जांच एजेंसियों से मिले इनपुट के बाद लिया गया है।

परीक्षा रद्द होने के बाद देशभर में लाखों छात्रों और अभिभावकों के बीच भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। दिल्ली समेत कई शहरों में छात्र संगठनों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिए हैं। इस पूरे मामले की जांच अब केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंप दी गई है।

neet-ug-2026-paper-leak-row-

NTA ने क्यों रद्द की NEET परीक्षा?

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने मंगलवार, 12 मई को जारी अपने आधिकारिक बयान में कहा कि 3 मई को आयोजित NEET UG 2026 परीक्षा की निष्पक्षता को लेकर गंभीर सवाल उठे हैं। एजेंसी के मुताबिक कानून प्रवर्तन एजेंसियों से प्राप्त जांच रिपोर्ट और NTA की आंतरिक समीक्षा में यह सामने आया कि परीक्षा प्रक्रिया से समझौता हुआ हो सकता है।

NTA की सफाई: इनकन्वीनियंस के लिए खेद, लेकिन शुचिता जरूरी

NTA ने स्वीकार किया कि परीक्षा दोबारा कराने से छात्रों और उनके परिवारों को भारी असुविधा होगी। NTA ने अपने बयान में कहा-"भारत सरकार की मंजूरी के बाद NTA ने 3 मई 2026 को आयोजित NEET UG परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया है। जांच एजेंसियों से मिले इनपुट और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर यह स्पष्ट हुआ कि परीक्षा प्रक्रिया को जारी रहने देना उचित नहीं होगा।"

NTA ने बताया कि उसने 8 मई को ही मामले को केंद्रीय एजेंसियों के पास स्वतंत्र जांच और सत्यापन के लिए भेज दिया था।इसके बाद जांच एजेंसियों से मिली रिपोर्ट और तथ्यों के आधार पर परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया गया।

परीक्षा से एक रात पहले लीक हुआ था पेपर?

सूत्रों के मुताबिक आरोप है कि NEET UG 2026 का प्रश्नपत्र परीक्षा से एक रात पहले कुछ लोगों तक पहुंच गया था। सोशल मीडिया और मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर कथित प्रश्नपत्र वायरल होने की बातें सामने आई थीं। हालांकि एजेंसियां अभी यह जांच कर रही हैं कि-पेपर वास्तव में कब और कैसे लीक हुआ, किन राज्यों में नेटवर्क सक्रिय था, क्या इसमें संगठित गिरोह शामिल था और कितने उम्मीदवारों को फायदा पहुंचा है। इन्हीं आरोपों के बाद केंद्र सरकार ने मामले को गंभीर मानते हुए CBI जांच के आदेश दिए हैं।

अब दोबारा होगी परीक्षा, छात्रों से नहीं लिया जाएगा अतिरिक्त शुल्क

NTA ने स्पष्ट किया है कि NEET UG 2026 परीक्षा दोबारा आयोजित की जाएगी। नई परीक्षा तिथि और एडमिट कार्ड से जुड़ी जानकारी जल्द जारी की जाएगी। एजेंसी ने कहा है कि छात्रों को दोबारा आवेदन करने की जरूरत नहीं होगी। मई 2026 चक्र के लिए जमा किए गए सभी आवेदन, उम्मीदवारों का डेटा और परीक्षा केंद्रों की जानकारी आगे भी मान्य रहेगी।

NTA ने छात्रों को राहत देते हुए कहा है कि दोबारा परीक्षा के लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा। एजेंसी ने यह भी बताया कि-पहले जमा की गई फीस वापस की जाएगी, नया रजिस्ट्रेशन नहीं करना होगा, पुरानी जानकारी ही आगे उपयोग की जाएगी और परीक्षा NTA अपने आंतरिक संसाधनों से आयोजित करेगा।

NEET UG 2026 Admit Card: क्या जारी हो गए हैं यूजी के एडमिट कार्ड? NTA ने दिया नया अपडेट
NEET UG 2026 Admit Card: क्या जारी हो गए हैं यूजी के एडमिट कार्ड? NTA ने दिया नया अपडेट

दिल्ली में छात्रों का विरोध प्रदर्शन, राहुल गांधी ने सरकार पर साधा निशाना

परीक्षा रद्द होने के बाद छात्र संगठनों का गुस्सा सड़कों पर दिखाई देने लगा। कांग्रेस की छात्र इकाई NSUI ने दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के मुख्यालय शास्त्री भवन के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने सरकार और NTA पर लापरवाही के आरोप लगाए और परीक्षा प्रणाली में सुधार की मांग की। छात्रों का कहना है कि महीनों की मेहनत और तैयारी के बाद परीक्षा रद्द होने से उन्हें मानसिक तनाव का सामना करना पड़ रहा है।

परीक्षा रद्दा होने के बाद राहुल गांधी ने सरकार पर सीधे निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा-"NEET 2026 की परीक्षा रद्द हो गयी। 22 लाख से ज़्यादा छात्रों की मेहनत, त्याग और सपनों को इस भ्रष्ट भाजपाई व्यवस्था ने कुचल दिया। किसी पिता ने कर्ज़ लिया, किसी मां ने गहने बेचे, लाखों बच्चों ने रात-रात भर जागकर पढ़ाई की,और बदले में मिला, पेपर लीक, सरकारी लापरवाही और शिक्षा में संगठित भ्रष्टाचार। यह सिर्फ़ नाकामी नहीं, युवाओं के भविष्य के साथ अपराध है। हर बार पेपर माफिया बच निकलते हैं और ईमानदार छात्र सज़ा भुगतते हैं। अब लाखों छात्र फिर से वही मानसिक तनाव, आर्थिक बोझ और अनिश्चितता झेलेंगे। अगर अपनी तकदीर परिश्रम से नहीं, पैसे और पहुंच से तय होगा, तो फिर शिक्षा का मतलब क्या रह जाएगा? प्रधानमंत्री का तथाकथित अमृतकाल, देश के लिए विषकाल बन गया है।"

पेपर रद्द होने से लाखों छात्रों पर असर

NEET UG देशभर के मेडिकल कॉलेजों में MBBS, BDS और अन्य मेडिकल कोर्स में दाखिले के लिए आयोजित होने वाली सबसे महत्वपूर्ण परीक्षा है। हर साल लाखों छात्र इस परीक्षा में शामिल होते हैं। इस बार भी देशभर से भारी संख्या में छात्रों ने परीक्षा दी थी। ऐसे में परीक्षा रद्द होने का असर सीधे लाखों उम्मीदवारों और उनके परिवारों पर पड़ा है। कई छात्रों ने सोशल मीडिया पर अपनी निराशा जाहिर करते हुए कहा कि बार-बार परीक्षा प्रणाली में गड़बड़ियां छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हैं।

एक बार फिर कटघरे में NTA, शिक्षा व्यवस्था पर फिर उठे सवाल

NEET UG 2026 परीक्षा रद्द होने के बाद देश की परीक्षा व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। पिछले कुछ वर्षों में कई राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में पेपर लीक और अनियमितताओं के मामले सामने आ चुके हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि परीक्षा सुरक्षा प्रणाली, डिजिटल निगरानी और गोपनीयता तंत्र को और मजबूत करने की जरूरत है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। अब सबकी नजरें सीबीआई जांच और नई परीक्षा तिथि पर टिकी हैं। क्या अगली बार एनटीए एक सुरक्षित और पारदर्शी परीक्षा आयोजित कर पाएगा? यह एक बड़ा सवाल बना हुआ है।

NEET UG 2026 Cancelled: पेपर लीक की शिकायतों के बीच रद्द हुई नीट की परीक्षा, अब कब होगा एग्जाम?
NEET UG 2026 Cancelled: पेपर लीक की शिकायतों के बीच रद्द हुई नीट की परीक्षा, अब कब होगा एग्जाम?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+