PBKS vs DC: फ्लॉप युजवेंद्र चहल को क्यों नहीं दिया एक भी ओवर? क्या आईपीएल में पहले भी ऐसा हुआ है?
IPL 2026 के एक बेहद रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स की टीमें आमने-सामने थीं जहां मैदान पर कुछ ऐसा हुआ जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। क्रिकेट प्रेमियों के बीच इस बात की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है कि पंजाब किंग्स के मुख्य स्पिनर और आईपीएल में इस सीजन फ्लॉप चल रहे युजवेंद्र चहल को पूरे मैच के दौरान एक भी ओवर फेंकने का मौका क्यों नहीं दिया गया।
धर्मशाला के खूबसूरत मैदान पर खेले गए इस मैच में दिल्ली की टीम ने एक बड़ा लक्ष्य हासिल कर जीत दर्ज की लेकिन पंजाब की रणनीति सवालों के घेरे में आ गई। मैच खत्म होने के बाद पंजाब किंग्स के कोचिंग स्टाफ और कप्तान श्रेयस अय्यर ने इस अजीबोगरीब फैसले के पीछे की वजहों का खुलासा किया।

चहल से क्यों नहीं कराई गेंदबाजी?
स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने बताया कि धर्मशाला की पिच पर तेज गेंदबाजों को काफी मदद मिल रही थी और गेंद काफी सीम हो रही थी। उन्होंने स्पष्ट किया कि टीम मैनेजमेंट ने हालात को देखते हुए यह एक तात्कालिक फैसला लिया था। रणनीति यह थी कि जब तक तेज गेंदबाज प्रभावी दिख रहे हैं तब तक उन्हीं के साथ आक्रमण जारी रखा जाए ताकि विपक्षी टीम के विकेट जल्दी चटकाए जा सकें।
कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी इस बात को स्वीकार किया कि उनके मन में चहल को गेंदबाजी पर लगाने का विचार जरूर आया था लेकिन उस समय विकेट की स्थिति और घास को देखते हुए उन्हें लगा कि तेज गेंदबाज ज्यादा घातक साबित हो सकते हैं।
आईपीएल में पहले भी ऐसा हुआ था
ऐसा आईपीएल में पहली बार नहीं हुआ है, जब किसी भी स्पिनर ने कोई गेंद नहीं डाली हो। साल 2008 में आरसीबी और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए मैच में भी किसी स्पिनर ने कोई गेंद नहीं डाली थी।
चहल रहे हैं इस सीजन फ्लॉप
गौरतलब है कि 18 करोड़ की बड़ी धन राशि लेकर चहल इस सीजन सुपर फ्लॉप रहे हैं। 11 मैचों में उनके खाते में सिर्फ 10 विकेट आए हैं। रकम के हिसाब से इस प्रदर्शन को जस्टिफाई नहीं किया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications