MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर भोपाल में होगा इंडो-फ्रेंच इन्वेस्टमेंट कॉन्क्लेव

भोपाल में इंडो-फ्रेंच निवेश कॉन्क्लेव फ्रांस के राजनयिक और औद्योगिक नेतृत्व को मध्य प्रदेश के अधिकारियों और उद्योग जगत के लोगों के साथ जोड़ता है ताकि कृषि-खाद्य, ऑटोमोटिव और ईवी, नवीकरणीय ऊर्जा और प्रौद्योगिकी हस्तांतरण में सहयोग को बढ़ावा दिया जा सके। यह आयोजन MP को एक वैश्विक औद्योगिक भागीदार के रूप में स्थापित करने के लिए नीति सुधारों, स्थानीय विनिर्माण, कौशल विकास और संभावित समझौता ज्ञापनों पर प्रकाश डालता है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में इंडो-फ्रेंच इन्वेस्टमेंट कॉन्क्लेव आयोजित किया जाएगा। कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में होने वाला यह आयोजन मध्यप्रदेश और फ्रांस के बीच औद्योगिक, तकनीकी और संस्थागत सहयोग को नई दिशा देने वाला माना जा रहा है।

Indo-French Conclave to boost MP industry

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश ने उद्योग, अधोसंरचना, नीति सुधार, लॉजिस्टिक्स, स्किल डेवलपमेंट और निवेश सुविधा के क्षेत्र में तेजी से काम किया है। इसी का परिणाम है कि अब वैश्विक कंपनियों का ध्यान राज्य की ओर आकर्षित हो रहा है। फ्रांस की प्रतिष्ठित कंपनियों और उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल की भोपाल में मौजूदगी को इसी बढ़ते विश्वास का संकेत माना जा रहा है।

इंडो-फ्रेंच चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री और मध्यप्रदेश शासन के सहयोग से आयोजित इस कॉन्क्लेव में फ्रांस के राजदूत, फ्रांसीसी उद्योग जगत के प्रतिनिधि, वैश्विक कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारी, राज्य शासन के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और प्रदेश के उद्योग प्रतिनिधि शामिल होंगे। यह आयोजन केवल निवेश बैठक तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि मध्यप्रदेश को वैश्विक औद्योगिक साझेदारियों के सक्रिय केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

एग्री, ईवी और रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर पर रहेगा फोकस

कॉन्क्लेव में एग्रो एवं फूड प्रोसेसिंग, ऑटोमोबाइल एवं ईवी, कंज्यूमर गुड्स एवं रिटेल, डिफेंस एवं एविएशन, फार्मा एवं मेडिकल डिवाइसेस, ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स, रिन्यूएबल एनर्जी, टेक्सटाइल, पर्यटन और हॉस्पिटैलिटी जैसे क्षेत्रों पर विशेष फोकस रहेगा।

राज्य सरकार इन क्षेत्रों में मध्यप्रदेश को उभरते औद्योगिक केंद्र के रूप में प्रस्तुत करेगी। साथ ही टेक्नोलॉजी ट्रांसफर, लोकल मैन्युफैक्चरिंग, स्किल डेवलपमेंट, रिसर्च कोलैबोरेशन और संस्थागत भागीदारी पर भी विशेष चर्चा होगी।

कई फ्रांसीसी कंपनियां दिखा चुकी हैं रुचि

फ्रांस की कई बड़ी कंपनियां पहले से ही मध्यप्रदेश में निवेश और सहयोग की संभावनाएं तलाश रही हैं। ‘सनोफी’ द्वारा एम्स भोपाल के साथ सेंटर ऑफ एक्सीलेंस विकसित करने को लेकर चर्चा चल रही है। वहीं ‘डसॉल्ट सिस्टम्स’ राज्य में वर्चुअल ट्विन टेक्नोलॉजी के जरिए शहरी विकास, तकनीकी शिक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और स्किल डेवलपमेंट क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाएं तलाश रही है।

‘डेकाथलॉन’ राज्य में रिटेल विस्तार, सप्लाई चेन और स्पोर्ट्स आधारित स्किलिंग मॉडल विकसित करने में रुचि दिखा रही है। वहीं ‘सिस्ट्रा’ सड़क, मेट्रो, रेलवे, जल प्रबंधन, अर्बन प्लानिंग, डेटा सेंटर और केबल कार सिस्टम जैसे क्षेत्रों में सहयोग को लेकर चर्चा कर रही है। इसके अलावा ‘सूफलेट माल्ट’ द्वारा माल्टिंग बार्ली आधारित कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग और किसान क्षमता विकास पर प्रस्ताव साझा किया गया है। ‘डुनासिस’ भी भारत में मैन्युफैक्चरिंग लोकलाइजेशन को लेकर निवेश प्रस्ताव पर विचार कर रही है।

फ्रांसीसी कंपनियों के साथ होंगे एमओयू

कॉन्क्लेव में सनोफी, डसॉल्ट सिस्टम्स, सूफलेट माल्ट, सिस्ट्रा, ईडीएफ, एंजी, मोनिन, रॉयल कैनिन, लैक्टालिस, वर्टो मोबिलिटी, टेक्नीक सोलैर और जियोडिस इंडिया समेत कई प्रतिष्ठित फ्रांसीसी कंपनियों की भागीदारी प्रस्तावित है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कार्यक्रम के मुख्य सत्र को संबोधित करेंगे। इस दौरान विभिन्न फ्रांसीसी कंपनियों द्वारा एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट प्रस्तुत किए जाएंगे और कई महत्वपूर्ण एमओयू का आदान-प्रदान भी होगा।

जीआईएस-2027 के लिए रणनीतिक साझेदारी पर जोर

राज्य सरकार का उद्देश्य ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए फ्रांस के साथ दीर्घकालिक रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करना भी है। कॉन्क्लेव के जरिए फ्रांसीसी निवेशकों की प्रभावी भागीदारी सुनिश्चितकरने और सकारात्मक निवेश माहौल तैयार करने पर जोर दिया जाएगा।

बी-2-बी और बी-2-जी बैठकों में निवेश पर चर्चा

कार्यक्रम में प्रदेश के 60 से 80 उद्योग प्रतिनिधियों की भागीदारी भी प्रस्तावित है। इनके और फ्रांसीसी कंपनियों के बीच बी-2-बी और बी-2-जी बैठकें आयोजित होंगी, जिनमें संभावित निवेश, संयुक्त उपक्रम, तकनीकी सहयोग और औद्योगिक विस्तार पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। कॉन्क्लेव के दौरान फ्रांसीसी प्रतिनिधिमंडल को मध्यप्रदेश की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत से भी परिचित कराया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल ने मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय का भ्रमण किया, जबकि भीमबेटका रॉक शेल्टर्स के दौरे का भी कार्यक्रम तय किया गया है।

मध्यप्रदेश की औद्योगिक नीतियों पर होगी विशेष प्रस्तुति

मुख्य सत्र में मध्यप्रदेश की औद्योगिक नीतियों, निवेश प्रोत्साहन, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस और निवेश सुविधा प्रणाली पर विस्तृत प्रस्तुति दी जाएगी। "अनलॉकिंग मध्यप्रदेश: पॉलिसी, पार्टनरशिप्स एंड पाथवेज फॉर सस्टेनेबल इन्वेस्टमेंट" विषय पर विशेष पैनल चर्चा भी आयोजित होगी।

इसके अलावा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और फ्रांसीसी कंपनियों के वरिष्ठ प्रतिनिधियों के बीच वन-टू-वन बैठकें भी प्रस्तावित हैं, जिनमें संभावित निवेश, तकनीकी सहयोग और दीर्घकालिक औद्योगिक साझेदारी पर विस्तार से चर्चा होगी। यह कॉन्क्लेव इस बात का संकेत माना जा रहा है कि मध्यप्रदेश अब केवल निवेश आमंत्रित करने वाला राज्य नहीं, बल्कि वैश्विक औद्योगिक सहयोग और तकनीकी साझेदारी का उभरता हुआ केंद्र बन चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+