Self Enumeration 2027: डिजिटल हुई जनगणना, 2027 में पहली बार खुद कर सकेंगे डेटा एंट्री, क्या है प्रोसेस?
Self Enumeration 2027: देश में होने वाली जनगणना 2027 को लेकर केंद्र सरकार ने डिजिटल तैयारी तेज कर दी है। इस बार लोगों को पहली बार खुद अपनी जानकारी ऑनलाइन भरने का विकल्प दिया जाएगा। यानी अब नागरिक घर बैठे मोबाइल या लैपटॉप की मदद से सेल्फ एन्यूमरेशन कर सकेंगे। इसके लिए सरकार ने एक खास ऑनलाइन पोर्टल तैयार किया है, जहां रजिस्ट्रेशन के बाद परिवार और घर से जुड़ी जानकारी जमा की जा सकेगी।
माना जा रहा है कि नई डिजिटल व्यवस्था से जनगणना का काम पहले से ज्यादा तेज और आसान होगा। साथ ही डेटा को सही तरीके से इकट्ठा करने में भी मदद मिलेगी। हालांकि ऑनलाइन जानकारी देने के बाद सरकारी कर्मचारी घर पहुंचकर डिटेल्स का वेरिफिकेशन भी करेंगे। ऐसे में लोगों के लिए यह जानना जरूरी है कि सेल्फ एन्यूमरेशन क्या है, रजिस्ट्रेशन कैसे होगा और फॉर्म भरते समय किन बातों का ध्यान रखना होगा।

Self Enumeration 2027: क्या है सेल्फ एन्यूमरेशन
जनगणना 2027 में लोगों को खुद अपनी जानकारी ऑनलाइन जमा करने की सुविधा मिलेगी। पहले जनगणना कर्मचारी घर-घर जाकर जानकारी लेते थे, लेकिन अब नागरिक खुद भी पोर्टल पर जाकर डिटेल्स भर सकेंगे। इससे प्रक्रिया को डिजिटल बनाने में मदद मिलेगी।
ये भी पढ़ें: PM Kisan की 23वीं किस्त से पहले बिहार-यूपी के किसानों को बड़ा झटका, क्यों काटे गए 18 लाख लोगों के नाम?
ऐसे करना होगा रजिस्ट्रेशन
रजिस्ट्रेशन के लिए सबसे पहले आधिकारिक सेल्फ एन्यूमरेशन पोर्टल पर जाना होगा। वहां मोबाइल नंबर डालकर ओटीपी वेरिफिकेशन करना होगा। इसके बाद नाम, राज्य, जिला और घर से जुड़ी जरूरी जानकारी भरनी होगी। अकाउंट बनने के बाद यूजर लॉगिन करके पूरा फॉर्म भर सकेगा।
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आसान रखने की कोशिश की गई है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसका इस्तेमाल कर सकें। मोबाइल फोन से भी यह प्रक्रिया पूरी की जा सकेगी।
घर बैठे भर सकेंगे पूरी जानकारी
सेल्फ एन्यूमरेशन के दौरान परिवार के सभी सदस्यों की जानकारी ऑनलाइन जमा करनी होगी। इसके साथ ही घर की स्थिति, उपलब्ध सुविधाएं और दूसरी जरूरी डिटेल्स भी देनी होंगी। फॉर्म भरने के बाद सिस्टम की तरफ से एक खास रेफरेंस नंबर जारी किया जाएगा। इस नंबर को संभालकर रखना जरूरी होगा क्योंकि बाद में वेरिफिकेशन के दौरान इसकी जरूरत पड़ सकती है।
घर आ कर कन्फर्म करेंगे कर्मचारी
ऑनलाइन फॉर्म भरने के बावजूद जनगणना कर्मचारी घर पहुंचकर जानकारी का मिलान करेंगे। अगर किसी तरह की गलती या अधूरी जानकारी मिलती है तो उसे अपडेट भी कराया जा सकेगा। सरकार का मानना है कि डिजिटल और फिजिकल दोनों तरीकों के इस्तेमाल से डेटा ज्यादा सही और भरोसेमंद तैयार किया जा सकेगा।
फॉर्म भरने से पहले रखें ये जानकारी तैयार
जनगणना फॉर्म भरने से पहले कुछ जरूरी जानकारी पास रखना बेहतर होगा। इससे प्रक्रिया जल्दी पूरी हो सकेगी।
- मोबाइल नंबर
- पूरा पता
- परिवार के सभी सदस्यों की जानकारी
- घर में मौजूद सुविधाओं का विवरण
- जरूरी पहचान संबंधी बेसिक डिटेल्स
कितने समय में पूरा होगा फॉर्म
जानकारी के मुताबिक सेल्फ एन्यूमरेशन फॉर्म भरने में करीब 15 से 20 मिनट का समय लग सकता है। अगर सभी जरूरी डिटेल्स पहले से तैयार हों तो प्रक्रिया और भी आसान हो जाएगी।
ये भी पढ़ें: UP Caste Census: यूपी में पहली बार होने होगी जातिगत जनगणना, घर-घर पहुंचेंगे अधिकारी, ऐप से जुटेगा पूरा डेटा












Click it and Unblock the Notifications