फैन्स को इंतजार है आखिर 40 की उम्र लांघ चुके ये बॉलीवुड सितारे कब करेंगे शादी?
नई दिल्ली। बॉलीवुड की दर्जनभर से अधिक सेलिब्रिटीज के घरों में एक ओर जहां शहनाई बजने जा रही है, तो दूसरे ओर प्रशंसक बॉलीवुड के उन दर्जनभर हॉट और डैशिंग सेलिब्रिटीज की शादी की खबर सुनने को बेताब हैं, जो अब तक कुंवारे बैंठे हैं। अरे नहीं, हम यहां सलमान खान की बात नहीं कह रहे हैं, क्योंकि करीब 55 वर्ष हो चुके सलमान खान की शादी का इंतजार अब उनके प्रशंसकों ने भी छोड़ दिया है। हम बात उन कुंवारे कलाकारों की कर रहे हैं, जिनकी शादी की डेट सुनने के लिए प्रशंसक आज भी उत्सुक हैं।

न न बिल्कुल नहीं, यहां हम करण जौहर और तुषार कपूर की भी बात नहीं हो रही है, जो बिना शादी किए ही पैरेंट्स के अवतार में प्रकट हो चुके हैं। हम यहां बात करेगें, ऐसे बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के जो करियर और जिंदगी की जद्दोजहद में अब तक कुंवारे बैठे हुए हैं। ऐसे ही कलाकारों में शुमार हैं मोस्ट ग्लैमरेस एक्ट्रेस तब्बू, अमीषा पटेल और सुष्मिता सेन और मोस्ट चार्मिंग एक्टर अभय देओल, अक्षय खन्ना और रणदीप हुड्डा की हो रही है, जो 40 बसंत देख चुके हैं, लेकिन उन्हें अभी तक उनकी ड्रीम गर्ल नहीं दिखी है।

47 साल की हो चुकी अभिनेत्री तब्बू के पहले क्रश अजय देवगन थे
मौजूदा दौर में बॉलीवुड की सबसे जहीन और संवेदनशील एक्ट्रेस में किसी का नाम अगर शुमार होता है, तो वो हैं खूबसूरत अदाकारा तब्बू। 90 की दशक की एक्ट्रेस फराह की की छोटी बहन तब्बू ने बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन के साथ फिल्म विजयपथ के साथ डेब्यू किया था और अब तक सैकड़ों फिल्मों में अभिनय कर चुकी तब्बू ने कुंवारी हैं। तब्बू 47 साल की हो चुकी है, लेकिन अभी तक शादी करने का उनका कोई प्लान नहीं हैं। कहा जाता है कि तब्बू के डेब्यू फिल्म के हीरो अजय देवगन उनके पहले क्रश थे और उनकी शादी नहीं होने के पीछे संभवतः अजय देवगन ही है, जो काजोल के हो चुके हैं। यह बात खुद एक इंटरव्यू में तब्बू खुद कबूल चुकी हैं। क्या तब्बू कभी किसी से शादी कर सकती है, इस खबर का उनके प्रशंसकों को आज भी इंतजार रहता है।

43 वर्षीय सुष्मिता सेन की शादी की खबर का प्रशंसकों को है इंतजार
पूर्व मिस यूनिवर्स और बॉलीवुड की सबसे इंटलीजेंट अभिनेत्रियों में शुमार सुष्मिता सेन बॉलीवुड में फिल्म दस्तक से डेब्यू किया था। उनका बॉलीवुड का सफर बेहद शानदार रहा, लेकिन अभी तक सुष्मिता सेन कुंवारी हैं, यह बात उनके प्रशंसकों को हजम नहीं रही है। हालांकि इन दिनों उन्हें एक कश्मीरी मुस्लिम लड़के साथ देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि 43 वर्षीय सुष्मिता का कथित ब्वॉयफ्रेंड रोहमन करीब 15 वर्ष छोटा है। नैनीताल में व्यवसायी रोहमन और सुष्मिता शादी की कब घोषणा करते हैं, उनके प्रशंसक इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

42 वर्षीय एक्ट्रेस अमीषा पटेल आखिर कब और किससे शादी करेगी?
बॉलीवुड के मोस्ट सेंसेशनल स्टार अमीषा पटेल भले ही वन फिल्म वंडर बन कर रही गई हों, लेकिन उनके प्रशंसकों और कद्रदानों की निगाह लगातार उन पर बनी रहती है। इधर अमीषा पटेल भले ही फिल्मों में कम दिखाई देती हों, लेकिन उनके अभी तक कुंवारे बैठने से प्रशंसक उनकी हर एक खबर पर कान लगाए रहते हैं। फिल्म कहो न प्यार है से बॉलीवुड के ग्रीक गॉड के नाम से मशहूर ऋतिक रोशन के साथ डेब्यू करने वाली 42 वर्षीय अमीषा पटेल आखिर कब शादी करेगी, यह किसी को नहीं पता है। प्रशसंकों के मन में यही सवाल कौंध रहा है कि सोशल मीडिया पर लगातार दिखने वाली मोहक अमीषा की डोली कब उठेगी।

44 वर्षीय अक्षय खन्ना की किसी हीरोइन से लिंक अप की खबरें नहीं आई
बॉलीवुड एक्टर अक्षय खन्ना अपनी खास तरह की अदायगी के लिए प्रशसंकों के दिलों में राज करते हैं। नायक और खलनायक दोनों कैरेक्टर में प्रशंसकों के चहेते अक्षय खन्ना 44 बंसत देख चुके हैं, लेकिन अभी तक उनकी किसी हीरोइन के साथ लिंक अप की खबरें सुर्खिया नहीं बनी। फिल्म हिमालय पुत्र से बॉलीवुड मे डेब्यू करने वाले अक्षय खन्ना कैरियर बॉलीवुड में बेहतर रहा है, लेकिन उनकी निजी लाइफ काफी सादगी के साथ बीता है। दिवंगत एक्टर विनोद खन्ना के बेटे अक्षय खन्ना लगातार फिल्मों में व्यस्त हैं और लगता है उनके पास पर्सनल लाइफ के लिए समय नहीं हैं। अक्षय खन्ना हमराज, नकाब, रेस सीरीज और कॉमेडी फिल्म हलचल, हंगामा के लिए काफी शोहरत मिली थी। हालांकि उनके बड़े भाई राहुल खन्ना भी अभी कुंवरे हैं।

42 वर्षीय रणदीप हुड्डा कई हीरोइन के साथ लिंक अप की खबरें उड़ी थीं
बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा ने फिल्म डी के जरिए बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री की थी। रणदीप हुड्डा का बॉलीवुड में करियर हमेशा उम्दा रहा है और अक्सर उन्हें विभिन्न-विभिन्न कैरेक्टर में फिल्मों में देखा जाता है। 42 वर्षीय रणदीप हुड्डा कई हीरोइन के साथ लिंक अप की खबरें उड़ी, लेकिन हुड्डा अभी तक कुंवारे हैं। उनके लिंक अप की खबर सुष्मिता सेन के साथ उड़ी थी, लेकिन बाद में दोनों के बीच ब्रेक अप की खबरें भी सामने आई। फिल्म सरबजीत से अपने एक्टिंग जुनून का लोहा मनवाने वाले रणदीप की जिंदगी में कौन हैं और वो कब शादी करेंगे, इसका इंतजार भी उनके प्रशंसक कर रहे हैं।

43 वर्षीय अभय देओल कुंवारे क्यों हैं, कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है
बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे टैलेंटे़ड एक्टर में शुमार अभय देओल अभी तक कुंवारे हैं। एक समय ऐसा था जब उनकी फिल्म देवडी रिलीज हुईं थी, तो अभय देओल इंडस्ट्री में अपनी खास स्टाइल के लिए प्रशंसकों की दिलों पर राज करने लगे थे। 43 वर्षीय अभय देओल अभी तक कुंवारे क्यों हैं, इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन उनके साथ किसी हीरोइन की लिंक अप की खबरें भी बहुत कम रिपोर्ट हुईं हैं। वयोवृद्ध एक्टर धर्मेंद्र सिंह देओल के भतीजे अभय देओल को उनकी एक्टिंग के हुनर के लिए बॉलीवुड अक्सर उन्हें कॉस्ट करता है। फिल्म देवडी, ओए लकी लकी ओए, ये जिंदगी मिलेगी ना दोबारा में उनकी एक्टिंग के लिए उन्हें खूब प्रशंसा मिली है।

51 वर्षीय आशिकी फेम अनु अग्रवाल ने भी अभी तक शादी नहीं की है
90 की दशक में बॉलीवुड में सुपरहिट फिल्म आशिकी से दमदार एंट्री करने वाली अनु अग्रवाल की जिंदगी एक एक्सीडेंट की वजह से उथल-पुथल गई है। हालांकि अपने प्रशंसको से सोशल मीडिया के जरिए जुड़ी रहने वाली अनु अग्रवाल की शादी को लेकर सवाल उठते रहते हैं। आशिकी के बाद खलनायिका जैसे फिल्मों में निगेटिव भूमिका में दिखी अनु अग्रवाल ने महफिल लूट ली थी, लेकिन उसके बाद वो फिल्मों से दूर हो गईं। चूंकि 51 वर्षीय अनु अग्रवाल ने अभी तक शादी नहीं की है, इसलिए उनके प्रशंसक उनकी शादी को घोषणाओं को लेकर आशंकित रहते हैं।

50 साल पूरा कर चुके एक्टर राहुल बोस भी अभी तक कुंवारे हैं
बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक खास तरह की एक्टिंग के जरिए अपना मुकाम बनाने वाले एक्टर राहुल बोस भी अभी तक कुंवारे हैं। फिल्म शादी के साइड इफैक्ट में मल्लिका सेहरावत के साथ नजर आए राहुल बोस लगता है शादी के साइड इफैक्ट की कहानी उनके जेहन में उतर गई है। शायद यही कारण है कि 50 साल पूरा कर चुके राहुल बोस अभी तक घर नहीं बसा सके हैं। राहुल बोस कई बार कह भी चुके हैं कि शादी बर्बादी है। संभव है कि राहुल बोस ने यह मजाक में कहा होगा। यही कारण है कि अभी भी राहुल बोस के चाहने वाले उनकी शादी की शहनाई का इंतजार कर रहे हैं।

43 वर्षीय बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस दिव्या दत्ता भी अभी तक कुंवारी है
बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस में शुमार दिव्या दत्ता भी अभी तक कुंवारी है। कहा जाता है कि दिव्या दत्ता अपने फिल्मी करियर को लेकर कुछ ज्यादा ही संजीदा है, जो उनके शादी और पर्सनल लाइफ में बिच्छू बनकर बैठ गया है। कहा जाता है कि दिव्या को 19 वर्ष की उम्र में शादी को प्रपोजल मिला था, लेकिन उनके सपने जुदा थे। यही नहीं, 43 वर्षीय दिव्या दत्ता का नाम कुछ समय पहले इंडियन आर्मी में लेफ्टिनेंट संदीप शेरगिल से जुड़ा था, लेकिन बात आगे नहीं बढ़ी। करीब 100 से अधिक फिल्मों में काम कर चुकी दिव्या दत्ता के अभिनय में एक खास किस्म का जादू है, जो लोगों को बरबस उनसे जोड़ देती है। य़ही कारण है कि उनके प्रशंसक उन्हें शादी को लेकर फिक्रमंद हैं।

46 वर्षीय उदय चोपड़ा का नाम भी कुंवारों की लिस्ट में शुमार है
बॉलीवुड में कुंवारों की लिस्ट में निर्माता निर्देशक आदित्य चोपड़ा के छोटे भाई और एक्टर उदय चोपड़ा का नाम भी शुमार है। 46 वर्षीय उदय चोपड़ा ने यशराज बैनर की फिल्म मोहब्बतें के जरिए बॉलीवुड में एंट्री की थी और यशराज बैनर की ही फिल्म धूम सीरीज में अपने टपोरी कैरेक्टर से प्रशंसकों के दिल में जगह बनाने वाली उदय चोपड़ा का लिंक अप एक्ट्रेस नरगिस फाखरी के साथ हुआ था, लेकिन फिर बात आई गई हो गई। उदय चोपड़ा के प्रशंसक जल्द ही उनकी शादी की घोषणाओं का इंतजार कर रहे हैं।

46 वर्ष की हो चुकी फिल्म निर्देशिका जोया अख्तर भी अभी तक कुंवारी है
बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने निर्देशन के लिए शोहरत बंटोरने वाली निर्देशिका जोया अख्तर भी अभी तक कुंवारी है। जोया अख्तर गीतकार जावेद अख्तर और एक्टर और डायरेक्टर फरहान अख्तर की बहन हैं। जोया अख्तर ने अपनी पहली फिल्म के जरिए ही शोहरत बटोर ली थी और ये जिंदगी मिलेगी नहीं दोबारा और गली ब्वॉय के जरिए उन्होंने बॉलीवुड में अपना मुकाम बना लिया हैं। बड़ा सवाल है कि 46 वर्ष की हो चुकी जोया कब शादी करेंगी, जिसका इंतजार बेसब्री से उनके प्रशंसक कर रहे हैं।

43 वर्षीय एकता कपूर अपनी शादी को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं
टीवी इंडस्ट्री की क्वीन के रूप में मशहूर एकता कपूर को कौन नहीं जानता है। वयोवृद्ध एक्टर जीतेंद्र की बेटी एकता कपूर अभी तक कुंवारी है और उनकी शादी को लेकर भी लोगों में कौतुहल है। हालांकि अभी जल्द ही एकता कपूर भाई तुषार कपूर की तरह सेरोगेसी के जरिए मां बनी हैं। 43 वर्षीय एकता कपूर अपनी शादी को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं और अक्सर यह सवाल पूछने पर पूछ बैठती हैं कि कोई लड़का ही नहीं मिल रहा है, जिससे उनकी शादी हो सके। इसलिए माना जा रहा है कि एकता कपूर की डोली देर से ही सही, लेकिन उठ जरूर सकती है।
-
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Poonam Pandey को पापा से पड़ा जोरदार थप्पड़, कपड़े उतारने की बात पर मचा था बवाल, बोलीं- मैं फ्रस्टेटेड थी -
Asha Bhosle ने भारतीय संस्कृति के खिलाफ गाया था गाना? AIR-दूरदर्शन ने किया था बैन, कौन सा था वो सॉन्ग? -
Asha Bhosle Last Dance: आशा भोसले का आखिरी डांस वीडियो वायरल, 91 की उम्र में स्टेज पर ऐसे लगाए थे ठुमके -
Asha Bhosle Movie: अभिनय की भी 'माई' थीं आशा भोसले, 79 की उम्र में इस मराठी फिल्म में मनवाया एक्टिंग का लोहा -
Asha Bhosle Favorite Food: जब संगीत के साज छोड़ कढ़ाई थामती थीं आशा ताई, उनकी फेवरेट डिश जिसमें बसती थी जान -
48 साल पहले Asha Bhosle ने गाया था 'वो' गाना, जिसके वीडियो ने मचाया था तहलका, लोग हुए थे शॉक्ड -
'चहल ने मेरे साथ घटिया हरकत की', Yuzvendra Chahal पर एक्ट्रेस ने लगाया गंभीर आरोप! मचा बवाल -
Magnum Opus: अलविदा सुरों की जादूगरनी! जब आशा की आवाज़ ने खामोशी को भी संगीत बना दिया -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत












Click it and Unblock the Notifications