Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

बॉलीवुड की वो बिंदास अभिनेत्रियां, जिन्होंने आगे बढ़कर एक मुस्लिम को चुना अपना हमसफ़र?

नई दिल्ली। बॉलीवुड इंडस्ट्री में अक्सर धर्म और जाति से परे हटकर शादी-विवाह की रवायत रही है, जहां एक्टर्स और एक्ट्रेसेस अपनी जिंदगी के फैसलों के लिए आजाद ख्याल होते हैं और शादी के वक्त पारंपरिक धर्म और जाति की दीवारें टूट जाया करती हैं, लेकिन बॉलीवुड से बाहर झांकते ही यह एक नए किस्म के अपराध में सूचीबद्ध किया गया है, जिसे लव जिहाद का नाम दिया गया है। कई राज्यों द्वारा इस पर नियंत्रण के लिए बाकायदा कानून बनाने की घोषणा की जा चुकी है। ऐसे में सवाल उठता है कि धर्म और जाति से परे ऐसे आजाद ख्याल लोग सिर्फ बॉलीवुड में ही होते हैं?

Marriage

क्योंकि ऐसे बहुत उदाहरण बॉलीवुड में मिल जाएंगे, जहां अभिनेत्रियों ने बिंदास होकर अपना हमसफर एक मुस्लिम को चुना है। इनमें शर्मिला टैगोर और करीना कपूर से लेकर उर्मिला मार्तोंडर शामिल रही हैं और अब इसमें नया नाम पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेना का नाम जुड़ने वाला है, जो अपने मुस्लिम ब्वॉयफ्रेंड रोहमन के साथ जल्द शादी के बंधन में बंध सकती हैं। इस सभी एक बात कॉमन थी और वह था कि सभी की सभी इंडिपेनडेंट थी, जिन पर एक मुस्लिम को हससफर चुनने के लिए दवाब नहीं था। कईयों ने शादी के बाद धर्म बदला, लेकिन करीना कपूर ने धर्म नहीं बदला।

kKK

फिलहाल, भारत में तथाकथित लव जिहाद के मामले लगातार अखबारों की सुर्खियां बन रही हैं, जिसमें किसी मुस्लिम युवक द्वारा नाम बदलकर हिंदू लड़की को बहला-फुसलाकर शादी करने और फिर लड़की को धर्म परिवर्तन के लिए जबरन कोशिश की घटना रिपोर्ट हुई हैं। समाज में बढ़ रही इस नई श्रेणी के अपराधों पर अंकुश के लिए एक कानून जरूरी है, क्योंकि हाल ही में इलाहाबाद हाई कोर्ट ने भी अपने एक फैसले में शादी के लिए धर्म परिवर्तन करने को अस्वीकार्य करार दिया है।

शर्मिला टैगोर ने क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी से 1969 में शादी की

शर्मिला टैगोर ने क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी से 1969 में शादी की

सैफ अली खान की मांं और वयोवृद्ध एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर एक हिंदु घर में जन्मी थीं और उन्होंने अपने जमाने के मशहूर क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी से सन् 1969 में शादी की थी। वह शादी के बाद पटौदी खानदान की बेगम के नाम से जानी जाती हैं। शर्मिला के बेटे सैफ अली खान ने दो हिंदू लड़कियों के साथ शादी की। उनकी पहली पत्नी अमृता सिंह, जिनसे उनके दो बच्चे हैं सारा अली खान और इब्राहिम अली खान। सैफ ने दूसरी शादी करीना कपूर से की और दोनों के एक बच्चा है।

एक्ट्रेस करीना कपूर ने वर्ष 2012 में एक्टर सैफ अली खान से शादी की

एक्ट्रेस करीना कपूर ने वर्ष 2012 में एक्टर सैफ अली खान से शादी की

कपूर खानदान की चर्चित अदाकारा करीना कपूर ने शर्मिला टैगोर के बेटे और एक्टर सैफ अली खान से 2012 में शादी की। शादी से पहले करीना और सैफ ने एक दूसरे को 5 सालों तक डेट किया था। वर्तमान में सैफ और करीना का एक बेटा तैमूर भी है। सैफ करीना ने रजिस्टर्ड मैरिज की। सैफ और करीना एक बार फिर पैरेंट्स बनने जा रहे हैं। बड़ा सवाल है कि सैफ की पहली पत्नी अमृता सिंह से बेटी सारा अली खान किससे शादी करती हैं, क्योंकि फिल्म केदारनाथ में दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ सारा अली खान की नजदीकी परिवार को पंसद नहीं आई थीं और ऐसी खबरें थी कि सारा अली को सुशांत से रिश्ते खत्म करने के लिए दवाब बनाया गया, जबकि सुशांत और सारा दोनों प्यार में बताए जा रहे थे।

किरन राव और एक्टर आमिर खान ने वर्ष 2005 में गुपचुप शादी की

किरन राव और एक्टर आमिर खान ने वर्ष 2005 में गुपचुप शादी की

बॉलीवुड डायरेक्टर किरण राव ने वर्ष 2005 में बॉलीवुड के मिस्टर परपेक्टनिस्ट के नाम से मशहूर एक्टर आमिर खान से शादी की। यह आमिर खान की दूसरी शादी थी। इससे पहले भी आमिर खान एक हिंदू लड़की से शादी की थी, जिससे उनके दो बच्चे हैं। किरण राव की आमिर से पहली मुलाकात फिल्म लगान के सेट पर हुई थी और पहली मुलाकात प्यार में बदल गया था और किरण और आमिर ने 28 दिसम्बर 2005 में शादी कर ली। किरण फिल्म लगान की असिस्टेंट डायरेक्टर थी। दोनों को एक बेटा है, जिसका नाम आजाद है।

उर्मिला मातोंडकर ने मॉडल मोहसिन अख्तर मीर से वर्ष 2015 में शादी की

उर्मिला मातोंडकर ने मॉडल मोहसिन अख्तर मीर से वर्ष 2015 में शादी की

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर ने कश्मीरी मुस्लिम बिजनेसमैन और मॉडल मोहसिन अख्तर मीर से वर्ष 2015 में शादी की थी। मोहसिन उर्मिला से 9 साल छोटे हैं। उर्मिला ने अपनी फिल्मी पारी में कई बेहतरीन फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों को दीवाना बनाया। अभी उर्मिला कांग्रेस पार्टी की सदस्य हैं और लोकसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस की टिकट पर चुनाव भी पड़ा था, लेकिन वो चुनाव हार गई ंथी।

आयशा टाकिया ने 2009 में ब्वॉयफ्रेंड फरहान आजमी से निकाह किया

आयशा टाकिया ने 2009 में ब्वॉयफ्रेंड फरहान आजमी से निकाह किया

बॉलीवुड एक्ट्रेस आयशा टाकिया ने वर्ष 2009 में ब्वॉयफ्रेंड बिजनेसमैन फरहान आजमी से निकाह किया। आयशा ने फरहान आजमी से मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार शादी थी। फरहान आजमी समाजवादी पार्टी के नेता अबु आजमी के बेटे है। आयशा टकिया ने अपनी फिल्मी कैरियर के उफान पर फरहान आजमी से शादी की थी।

सुतापा सिकदर ने NSD बैचमेट दिवंगत इरफ़ान खान से निकाह किया

सुतापा सिकदर ने NSD बैचमेट दिवंगत इरफ़ान खान से निकाह किया

सुतापा सिकदर ने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में उनके बैचमेट रहे दिवंगत इरफ़ान खान से तब निकाह किया था जब इरफान खान की पहचान नहीं बन पाई थी। सुतापा को इरफान से प्यार पढ़ाई के दौरान हुआ और दोनों ने एक दूसरे से शादी कर ली। इन दोनों के दो बच्चे भी है जिनका नाम बाबिल और आर्यन है।

मलाईका अरोड़ा ने सलमान के छोटे भाई अरबाज से 1998 में शादी की

मलाईका अरोड़ा ने सलमान के छोटे भाई अरबाज से 1998 में शादी की

बॉलीवुड की मुन्नी यानी मलाईका अरोड़ा खान ने सलमान खान के छोटे भाई अरबाज खान से 1998 को शादी की थी। दोनों ने एकदूसरे देखते ही दिल दे दिया था। यह वह दौर था जब मलाईका खान एक बेहतरीन मॉडल थीं और अरबाज खान का कोई करियर नहीं था। मलाईका बॉलीवुड में अपने आइटम डांस के लिए जानी जाती हैं। दोनों का एक बेटा भी है। हालांकि मलाईका अरबाज को अब तलाक दे चुकी हैं। आजकल मलाईका एक्टर अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं और दोनों जल्द शादी भी कर सकते हैं।

सुष्मिता सेन मुस्लिम ब्वॉयफ्रेंड रोहमन की वजह से आजकल चर्चा में हैं

सुष्मिता सेन मुस्लिम ब्वॉयफ्रेंड रोहमन की वजह से आजकल चर्चा में हैं

पूर्व मिस यूनिवर्स और बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता ने आजकल अपने मुस्लिम ब्वॉयफ्रेंड रोहमन की वजह काफी सुर्खियों में हैं। दोनों की ही उम्र में ही काफी फर्क भी है। काफी दिनों बाद हाल ही सुष्मिता सेन को एक वेबसीरीज आर्या में देखा गया था। ऐसी अफवाह है कि सुष्मिता और रोहमन जल्द शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+