'फेसबुक ने समाज में फैलाई सांप्रदायिक नफरत', विपक्षी गठबंधन INDIA ने मार्क जुकरबर्ग को लिखा पत्र
INDIA Alliance Writes Mark Zuckerberg: विपक्षी गठबंधन INDIA ने फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग को चिट्ठी लिखी है। उन्होंने कहा कि फेसबुक ने समाज में सांप्रदायिक नफरत फैलाई है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मार्क जुकरबर्ग को लिखे पत्र को सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
उन्होंने कहा कि मेटा (फेसबुक) ने भारत में नफरत फैलाई है। पत्र में लिखा कि फेसबुक भारत में सामाजिक वैमनस्य को बढ़ावा देने और सांप्रदायिक नफरत को भड़काने का दोषी है।

विपक्षी गठबंधन ने मीडिया रिपोर्ट्स का हवाला देते हुए कहा कि मेटा की स्वामित्व वाला फेसबुक ने सामाजिक असंगति को बढ़ावा दिया है। साथ ही सांप्रदायिक नफरत को भड़काने का दोषी है। इस चिट्ठी में विपक्षी गठबंधन ने भाजपा पर भी आरोप मढ़ा है।
यह भी पढ़ें- रायगढ़ पहुंचेंगे मल्लिकार्जुन खड़गे, CM भूपेश बघेल के साथ आमसभा को करेंगे संबोधित
28 राजनीतिक दलों ने लिखी चिट्ठी
बता दें कि I.N.D.I.A गठबंधन में 28 राजनीतिक दलों का गठबंधन है। जिन्होंने संयुक्त रूप से मार्क जुकरबर्ग को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि हम 11 राज्यों में सत्तारूढ गठबंधन हैं और सभी भारतीय मतदाताओं की लगभग आधी आबादी का प्रतिनिधित्व करते हैं।
भाजपा सदस्यों और समर्थकों द्वारा घृणित, सांप्रदायिक और विभाजनकारी प्रचार किया जा रहा
पत्र में वॉशिंगटन पोस्ट अखबार का हवाला दिया गया, जिन्होंने हाल ही में एक लेख प्रकाशित किया था। जिसमें भाजपा द्वारा फैलाए जा रहे सांप्रदायिक घृणा अभियान में व्हाट्सऐप और फेसबुक की भूमिका का खुलासा किया था। भाजपा सदस्यों और समर्थकों द्वारा कैसे व्हाट्सऐप समूहों का उपयोग कर घृणित, सांप्रदायिक और विभाजनकारी प्रचार किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- विधायक इमरान के बाद एक और कांग्रेस नेता कोरोना पॉजिटिव, हॉटस्पॉट इलाके से हैं शेख












Click it and Unblock the Notifications