रायगढ़ पहुंचेंगे मल्लिकार्जुन खड़गे, CM भूपेश बघेल के साथ आमसभा को करेंगे संबोधित
RAIGARH SAMMELAN: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एक बार फिर छत्तीसगढ़ पहुंच रहे हैं। वह रायगढ़ के कोड़ातराई में कल 04 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से भरोसे का सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में मल्लिकार्जुन खडग़े और राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आमसभा को संबोधित करेंगे।

दोनों नेता भरोसे का सम्मेलन कार्यक्रम के अवसर पर छत्तीसगढ़ के 82 चयनित विकासखण्डों में बनने वाले जैतखाम का शिलान्यास करेंगे। साथ ही शासन की विभिन्न योजना के 3088 लाभान्वित हितग्राहियों को 9 करोड़ 8 लाख 35 हजार रूपये की सामग्री व योजनान्तर्गत सहायता राशि वितरित की जाएगी। इस मौके पर विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनी भी लगायी जाएगी।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री टी.एस.सिंहदेव, पूर्व केन्द्रीय मंत्री कुमारी शैलजा, विधानसभा अध्यक्ष डॉ.चरण दास महंत, सांसद बस्तर दीपक बैज,समेत राज्य सरकार के तमाम मंत्री भी मौजूद रहेंगे।
ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान)के तहत 539 एस.एच.जी.को 80 लाख 45 हजार रूपये की चक्रीय निधि एवं 1189 एस.एच.जी.को 7 करोड़ 13 लाख 40 हजार रूपये की सामुदायिक निवेश निधि की राशि वितरित की जाएगी। इसी तरह श्रम विभाग के तहत 98 लाख 71 हजार रुपये की लागत से 1317 हितग्राहियों को मिनीमाता महतारी जतन, मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता, मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक औजार सहायता योजना एवं श्रम विभाग की अन्य योजनाओं के तहत सामग्री वितरित की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications