विधायक इमरान के बाद एक और कांग्रेस नेता कोरोना पॉजिटिव, हॉटस्पॉट इलाके से हैं शेख
अहमदाबाद। गुजरात में विधायक इमरान खेड़ावाला के अलावा कांग्रेस का एक और नेता कोरोना वायरस से संक्रमित मिला है। यहां प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता और अहमदाबाद महानगरपालिका में विपक्ष के नेता रह चुके बदरूद्दीन शेख की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बदरूद्दीन पिछले कई दिनों से होम क्वारंटाइन में थे। उनमें कोरोना के लक्षण मिलने पर उनके परिवार वालों को भी क्वारंटाइन किया गया है। अहमदाबाद महानगर पालिका के आयुक्त विजय नेहरा इस बारे में जानकारी दी।

दोनों नेता कांग्रेस के, इनका इलाज शुरू हुआ
विजय नेहरा ने कहा कि, बदरूद्दीन शेख को कोरोना मरीजों के लिए तैयार कोविड अस्पताल में दाखिल कराया जाएगा। वहीं, इससे पहले इमरान खेड़ावाला को अहमदाबाद महानगपालिका संचालित सरदार वल्लभाई पटेल (एसवीपी) हॉस्पिटल में भर्ती कराया जा चुका है। इमरान का इलाज जारी है और हालत भी फिलहाल स्थिर है।

अहमदाबाद के हॉटस्पॉट इलाके से ही हैं शेख
बता दें कि, बदरूद्दीन शेख वर्तमान में दाणीलीमडा इलाके से पार्षद हैं। यहां अब तक काफी मात्रा में कोरोना मरीज पाए जा चुके हैं। यह इलाका अहमदाबाद का हॉटस्पॉट इलाका है। इस इलाके में बुधवार से कर्फ्यू लगाया गया है। कमिश्नर के मुताबिक, इमरान से संपर्क में आए लोगों का पता किया जा रहा है।

दो और कांग्रेसी विधायक क्वारंटाइन में
इमरान ने मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की बैठक में हिस्सा लिया था। जहां उनके साथ दो और कांग्रेस विधायक-शैलेष परमार और गयासुद्दीन शेख भी थे। अब वे दोनों विधायक होम क्वारंटाइन में हैं। दोनों विधायकों के नमूने लेबोरेटरी में जांच के लिए भेजे गए हैं। डर है कि, वे दोनों भी कोरोना वायरस से संक्रमित न हो गए हों।

सीएम रूपाणी भी एक हफ्ते अलग रहेंगे
ज्ञातव्य है कि, उक्त तीनों कांग्रेसी विधायकों के चुनाव क्षेत्रों में कोरोना के गंभीर हालात पर विचार-विमर्श के लिए मुख्यमंत्री रुपाणी ने उन्हें अपने आवास पर बुलाया था। वहीं, बैठक में राज्य के उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल और गृहराज्य मंत्री प्रदीप सिंह जाडेजा भी मौजूद थे। अब सीएम रूपाणी एक हफ्ते सबसे अलग रहेंगे।

विधानसभा सचिवालय को सैनिटाइज किया
विधायक के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद राज्यवासियों के बीच चर्चा होने लगी हैं कि, गुजरात में कोरोना अब सरकार के द्वार सचिवालय तक पहुंच गया है। ऐसे में अब मुख्यमंत्री निवास के साथ-साथ गांधीनगर स्थित सचिवालय के नर्मदा हॉल को भी सैनेटाइज किया गया है।
-
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान












Click it and Unblock the Notifications