छोटे बच्‍चे ने सदन में सुनाई Ravi Kishan की हूबहू स्‍पीच, VIDEO देख सांसद भी हुए कायल, कौन है युवराज चौधरी?

Ravi Kishan parliamentary speech: बॉलीवुड और भोजपुरी फिल्‍मों के मशहूर एक्‍टर और भाजपा सांसद रविकिशन अपने अनोखे अंदाज के लिए जाने-जाते हैं। संसद में जनता से जुड़े मुद्दों को खास शैली में रखकर अक्‍सर सदन की तालियां बटोरते हैं। लेकिन इस बार उनकी चर्चा उनके भाषण से नहीं, बल्कि एक दिलचस्प वायरल वीडियो के कारण हो रही है। इस वायरल वीडियो में एक बच्‍चा 'नेशनल यूथ पार्लियामेंट' में रविकिशन के हूबहू अंदाज में संसद वाली स्‍पीच देते हुए नजर आ रहा है। बच्‍चे ने इतने प्रभावी तरीके से स्‍पीच दी कि जिसे देखकर सांसद रविकिशन तक दंग रह गए और वीडियो शेयर छोटे से बच्‍चे की जमकर तारीफ की है।

दरअसल, ये वीडियो जयपुर में आयोजित 'नेशनल यूथ पार्लियामेंट' (तृतीय संस्करण-2026) का है जिसमें एक महज दस साल के छात्र ने रवि किशन के उसी चिरपरिचित अंदाज, हाव-भाव और बोलने की बेबाक शैली को मंच पर बखूबी पेश किया। यूथ पार्लियामेंट में छोटे से रविकिशन का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। मंच पर जिस गंभीरता और गरिमा के साथ सांसद के रूप में अपना वक्तव्य दिया, उसने वहां मौजूद सभी दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। आइए जानते हैं कौन ये छोटा सा छात्र और इसने स्‍पीच में ऐसा क्‍या-क्‍या कहा जिसके बाद इसकी रविकिशन ने भी तारीफ की है?

Ravi Kishan parliamentary speech

सांसद रविकिशन ने की जमकर तारीफ, क्‍या बोले?

गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने इस छात्र में छिपी प्रतिभा के कायल हो गए। सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर छात्र को बधाई देते हुए लिखा,

"प्रिय युवराज चौधरी नेशनल यूथ पार्लियामेंट, जयपुर (तृतीय संस्करण 2026) में मेरे संसदीय व्यक्तित्व का प्रतिनिधित्व जिस आत्मविश्वास, गरिमा और प्रभावशाली शैली से आपने किया, उसके लिए आपको हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। सदन में आपके प्रभावशाली वक्तव्य, विषय की समझ और उत्कृष्ट प्रस्तुति ने सभी को प्रभावित किया। यह देखकर प्रसन्नता होती है कि देश का युवा लोकतांत्रिक मूल्यों, संसदीय परंपराओं और राष्ट्र निर्माण के प्रति इतनी गंभीरता और समर्पण के साथ आगे बढ़ रहा है।"

कौन है छात्र युवराज चौधरी?

युवराज चौधरी राजस्‍थान का रहने वाला है और रविकिशन की पोस्‍ट के अनुसार जयपुर में आयोजित 'नेशनल यूथ पार्लियामेंट' (तृतीय संस्करण-2026) में इस बच्‍चे ने ये भाषण दिया था। लगभग 10 साल के इस छात्र ने रवि किशन के हाथ हिलाने के अंदाज, उनके बात करने के लहजे, आवाज के उतार-चढ़ाव और चेहरे के भावों को इतनी सूक्ष्मता से पकड़ा कि उसने हर किसी को हैरान कर दिया। मंच पर युवराज के गजब के आत्‍मविश्‍वास की जमकर तारीफ हो रही है।

Ravi Kishan parliamentary speech

युवराज चौधरी ने रविकिशन के किस भाषण की नकल?

युवराज चौधरी ने अपनी इस मंचीय प्रस्तुति के लिए रवि किशन के उस चर्चित भाषण को चुना, जो उन्होंने संसद में 'ब्रॉडकास्टिंग सर्विसेज (रेगुलेशन) बिल' पर चर्चा के दौरान दिया था। इस भाषण में रवि किशन ने अपने अनोखे मिजाज में गोरखपुर की मिट्टी और संस्कृति की वकालत की थी। भाषण के दौरान उन्होंने एक ठेठ भोजपुरी कहावत का प्रयोग करते हुए आज के डिजिटल युग में सोशल मीडिया और कंटेंट क्रिएटर्स से जुड़े नियमों को मजबूत करने की मांग उठाई थी। छात्र युवराज ने इन सभी बारीकियों और संवादों को मंच पर वैसे का वैसा ही पेश कर दिया।

युवराज ने भाषण के उन सभी महत्वपूर्ण पहलुओं को बहुत स्पष्टता के साथ प्रस्तुत किया, जिन्हें रवि किशन ने संसद में उठाया था। इनमें डिजिटल कंटेंट बनाने वालों के लिए आवश्यक मानक तय करने और एक कंटेंट मूल्यांकन समिति का गठन करने की जरूरत जैसी मांगों को मजबूती से रखना शामिल था।

संसद में भी हुई थी इस भाषण की तारीफ

दिलचस्प बात यह है कि जब रवि किशन ने संसद में यह भाषण दिया था, तब भी उनकी काफी सराहना हुई थी। उनके इस संबोधन के तुरंत बाद सदन के पीठासीन अधिकारी ने भी उनकी प्रशंसा की थी और इसे विधेयक पर एक बहुत ही परिपक्व बहस की शुरुआत बताया था। पीठासीन अधिकारी ने तब अन्य सांसदों से भी रवि किशन की तरह ही विषय-केंद्रित और समयबद्ध तरीके से अपनी बात रखने की अपील की थी।

कौन हैं जज रवि कुमार दिवाकर? 3 महीनों में 13 दोषियों को सुनाई मृत्युदंड, ज्ञानव्‍यापी से भी ही खास कनेक्‍शन
कौन हैं जज रवि कुमार दिवाकर? 3 महीनों में 13 दोषियों को सुनाई मृत्युदंड, ज्ञानव्‍यापी से भी ही खास कनेक्‍शन
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+