कल जारी होगी पीएम किसान सम्मान निधि की आठवीं किस्त, किसानों के खाते में पहुंचेगी 19 हजार करोड़ की रकम
पीएम किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों को योजना की आठवीं किस्त कल यानि 14 मई को जारी की जाएगी।
नई दिल्ली, 13 मई। पीएम किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों को योजना की आठवीं किस्त कल यानि 14 मई को जारी की जाएगी। प्रधानमंत्री मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कल इस किश्त को जारी करेंगे। स्कीम के तहत 9.5 करोड़ से अधिक किसान लाभार्थियों के खाते में 19,000 करोड़ रुपए से ज्यादा की रकम ट्रांसफर की जाएगी। पीएमओ ने ट्वीट के माध्यम से ये जानकारी दी। इससे पहले पिछले साल 25 दिसंबर को योजना की सातवीं किश्त जारी की गई थी। यह इस योजना की इस साल जारी होने वाली पहली किस्त होगी।

क्या है पीएम किसान सम्मान निधि योजना
योजना के तहत किसानों के खाते में सालाना 6 हजार रुपये की रकम केंद्र सरकार द्वारा ट्रांसफर की जाती है। 6 हजार रुपए 2-2 हजार की तीन किश्तों में ट्रांसफर किये जाते हैं। इस योजना के की शुरुआत मोदी सरकार द्वारा साल 2019 में की गई थी।
यह भी पढ़ें: जैकलीन फर्नांडिस ने कोरोना की लड़ाई के लिए पुणे पुलिस को दिया दान, फाउंडेशन ने एक्ट्रेस की तारीफ
ऐसे चेक करें स्टेट्स
अगर आप योजना के लाभार्थी हैं और यदि आप यह पता लगाना चाहते हैं कि आपके खाते में पीएम किसान की कितनी किश्त आई हैं तो आपको निम्नलिखित प्रोसेस फॉलो करनी होगी...
-pmkisan.gov.in पर जाएं।
- Farmer's Corner में Beneficiary status पर क्लिक करें।
-अपना आधार नंबर, अकाउंट नंबर या मोबाइल नंबर दर्ज करें।
- अब Get Data पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपके सामने किस्त से जुड़ी पूरी जानकारी आ जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications