Riyan Parag Caste: क्या है रियान पराग की जाति? सरनेम के पीछे बवाल के बाद हैरान करने वाला खुलासा

Riyan Parag Caste: राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग आज के समय में युवा क्रिकेट प्रेमियों के बीच एक जाना-माना नाम बन चुके हैं। आईपीएल में उन्होंने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और बेहतरीन फील्डिंग से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। असम से ताल्लुक रखने वाले रियान ने बेहद कम उम्र में घरेलू क्रिकेट में अपनी एक खास पहचान बनाई और टीम इंडिया में भी जगह बनाई।

मैदान पर उनके खेलने का बेबाक अंदाज और उनका अनोखा 'बिहू डांस' सेलिब्रेशन फैंस को बेहद पसंद आता है। खेल के प्रति उनका समर्पण और दबाव की परिस्थितियों में भी शांत रहकर मैच का पासा पलटने की क्षमता उन्हें अपनी पीढ़ी के सबसे होनहार ऑलराउंडरों में से एक बनाती है। सोशल मीडिया पर भी उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है, जहां प्रशंसक उनके खेल के साथ-साथ उनकी निजी जिंदगी के बारे में जानने के लिए हमेशा उत्सुक रहते हैं।

Riyan Parag Caste

माता-पिता का बैकग्राउंड (खेल जगत से पुराना नाता)

पिता (पराग दास): रियान के पिता पराग दास असम और रेलवे की तरफ से प्रथम श्रेणी (First-Class) क्रिकेट खेल चुके हैं। वह एक शानदार ऑलराउंडर थे और उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी के साथ भी कुछ मैच खेले हैं। रियान के क्रिकेट करियर को संवारने में उनके पिता का सबसे बड़ा हाथ रहा है।

माता (मिथु बरुआ): उनकी मां मिथु बरुआ भी एक राष्ट्रीय स्तर की तैराक (Swimmer) रह चुकी हैं। उन्होंने एशियाई शांपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। इस तरह रियान के घर में बचपन से ही खेल और अनुशासन का माहौल रहा।

रियान पराग की जाति: क्या है सच्चाई? (Riyan Parag Caste)

इंटरनेट पर अक्सर रियान पराग की जाति को लेकर काफी सर्च किया जाता है, लेकिन सच यह है कि रियान पराग ने अपनी जाति का कभी कोई आधिकारिक खुलासा नहीं किया है। वह अपने नाम के आगे अपने पिता का नाम (पराग) ही सरनेम के रूप में इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में बिना किसी पुख्ता जानकारी या उनके निजी बयान के, उनकी जाति के बारे में पूरी तरह से कुछ भी कहना बिल्कुल भी संभव नहीं है।

एक बार उनकी यूट्यूब हिस्ट्री लीक हुई थी, जिसमें अनन्या पांडे के बारे में सर्च था, उस समय बवाल के बाद उनकी जाति और सरनेम को लेकर लोगों में जिज्ञासा बढ़ी थी। रियान पराग की पहचान उनकी जाति से नहीं, बल्कि मैदान पर उनके बल्ले और गेंद से दिखाई देने वाले हुनर से होती है।

'दास' सरनेम का रहस्य (Riyan Parag Caste)

अगर बात रियान के पिता की करें, तो उनके पिता अपना सरनेम 'दास' (पराग दास) इस्तेमाल करते हैं। भारत के पूर्वी राज्यों जैसे बिहार, बंगाल, ओडिशा और असम में 'दास' सरनेम का उपयोग बड़े पैमाने पर किया जाता है।

दिलचस्प बात यह है कि इन अलग-अलग राज्यों और क्षेत्रों में इस सरनेम का इस्तेमाल करने वाले लोगों की जातियां पूरी तरह से अलग-अलग हो जाती हैं। यह सरनेम सामान्य (General), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और अनुसूचित जाति (SC) तीनों श्रेणियों में देखने को मिलता है। यही वजह है कि सिर्फ सरनेम के आधार पर भी रियान पराग की सटीक जाति का अंदाजा लगा पाना संभव नहीं है। पिता का नाम सरनेम में लगाकर रियान ने खुद ही जाति वाली चीजों को खत्म करने का काम किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+