जैकलीन फर्नांडिस ने कोरोना की लड़ाई के लिए पुणे पुलिस को दिया दान, फाउंडेशन ने एक्‍ट्रेस की तारीफ

पुणे पुलिस ने जैकलीन फर्नांडिस की जानें क्‍यों की तारीफ

पुणे, 13 मई: कोरोना महामारी की दूसरी लहर में बेकाबू होते हालात को संभालने के हर कोई अपने स्‍तर पर प्रयास कर रहा है। कोरोना मरीजों और फ्रंट लाइन वर्कस को बॉलीवुड के कई सेलिब्रेटी मदद कर रहे हैं। बॉलीवुड एक्‍ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस भी पिछले और वर्तमान कोरोना काल में लोगों की दिल खोल कर मदद कर रही है। उन्‍होंने अब अपने फांउडेशन के जरिए पुणे पुलिस की आर्थिक मदद की है। जिसके बाद पुणे पुलिस फांउडेशन ने जैकलीन को धन्‍यवाद दिया है।

jak

बता दें जैकलीन ने कुछ समय पहले मंद लोगों की सहायता करने के लिए एक फॉउंडेशन जिसका नाम YOLO (You Only Live Once) शुरू किया था। उसी फांउडेशन के माध्‍यम से पुणे पुलिस को कोविड 19 से युद्ध लड़ने में मदद करने के लिए योगदान दिया है। पुणे पुलिस फाउंडेशन के प्रति उनके योगदान के लिए जैकलीन फर्नांडीज को धन्यवाद दिया। अभिनेत्री ने पुणे पुलिस को फ्रंट लाइन वर्कस के तौर पर निस्वार्थ काम करने के लिए जमकर तारीफ की थी।

पुणे पुलिस ने ट्विटर पर जैकलीन फर्नांडीज को धन्यवाद दिया। ट्वीट में लिखा- पुणे पुलिस फाउंडेशन के प्रति उनके उदार योगदान के लिए धन्यवाद दिया। पुलिस ने लिखा आपका ये प्रोत्‍साहन हमारी टीम के लिए एक लंबा रास्ता तय करने में मददागार रहेगा। जो इस महामारी में फ्रंटलाइन पर अपने कर्तव्यों का पालन करना जारी रखेगी।

जैकलीन फर्नांडिस ने निस्वार्थ सेवा के लिए पुणे पुलिस की प्रशंसा करते हुए, लिखा था "मैं पुणे सिटी पुलिस को सलाम करती हूं, जो फ्रंटलाइन पर अथक रूप से काम कर रहे हैं और कोविड 19 के साथ हमारी लड़ाई में निस्वार्थ योगदान दे रहे हैं। हम इस (एसआईसी) के साथ हैं।"

बता दें जैकलीन का संगठन अन्‍य एनजीओ के साथ काम करता है। उनके संगठन ने 1 लाख लोगों, आवारा पशुओं को खिलाने और मुंबई पुलिस को मास्क और सैनिटाइजर दान करने की जिम्मेदारी ली है। अभिनेत्री का कहना है कि यह समाज को वापस करने का उनका तरीका है। पिछले साल राष्ट्रव्यापी तालाबंदी के दौरान, उन्होंने महाराष्ट्र के पथराड़ी और सकुर गांवों के ग्रामीणों की मदद के लिए एक्शन अगेंस्ट हंगर फाउंडेशन के साथ हाथ मिलाया था।

https://www.filmibeat.com/photos/rashmi-gautham-34774.html?src=hi-oiएक्ट्रेस रश्मी गौतम ने कराया फोटोशूट, तस्वीरों में देखिए उनका ग्लैमरस अंदाज
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+