कर्नाटक CM बनने वाले डीके शिवकुमार की अकूत संपत्ति देख घूम जाएगा सिर, राहुल गांधी से 70 गुना ज्यादा अमीर!
DK Shivakumar Net Worth 2026: कर्नाटक की सियासत में इस वक्त बहुत बड़ा फेरबदल देखने को मिल रहा है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बेंगलुरु में मंत्रियों के साथ बैठक के बाद अपने पद से हटने का फैसला कर लिया है। इस सियासी हलचल के बीच जो नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है, वह है राज्य के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार का। विधायक अशोक पत्तन के दावों और राज्य के समीकरणों को देखें तो डीके शिवकुमार का मुख्यमंत्री बनना लगभग तय माना जा रहा है।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि कांग्रेस के 'संकटमोचक' कहे जाने वाले डीके शिवकुमार सिर्फ सियासी तौर पर ही मजबूत नहीं हैं, बल्कि वे देश के सबसे अमीर राजनेताओं में से भी एक हैं। उनकी संपत्ति का आंकड़ा इतना बड़ा है कि उनके सामने कांग्रेस के शीर्ष नेता राहुल गांधी भी कहीं नहीं ठहरते। आइए जानें डीके शिवकुमार की अकूत दौलत के बारे में।

🔷1400 करोड़ से ज्यादा के मालिक: देश के दूसरे सबसे अमीर विधायक (DK Shivakumar Assets)
साल 2023 के कर्नाटक विधानसभा चुनाव के समय दिए गए चुनावी हलफनामे के मुताबिक, डीके शिवकुमार और उनके परिवार की कुल संपत्ति 1413.78 करोड़ रुपये है। साल 2018 में यह संपत्ति 840.08 करोड़ रुपये थी, यानी महज पांच साल में इसमें भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई।
चल और अचल संपत्ति: शिवकुमार के परिवार के पास कुल 273.42 करोड़ रुपये की चल संपत्ति (कैश, शेयर, ज्वेलरी) है, जबकि 1140.36 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति (जमीन, मकान) है। खुद डीके शिवकुमार के नाम पर ही 972.65 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति दर्ज है।
देश में स्थान: एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की रिपोर्ट के मुताबिक, डीके शिवकुमार देश के दूसरे सबसे अमीर विधायक हैं। इस सूची में पहले स्थान पर महाराष्ट्र के बीजेपी विधायक पराग शाह हैं, जिनकी संपत्ति करीब 3400 करोड़ रुपये है।
सिद्धारमैया से तुलना: जहां डीके शिवकुमार 1400 करोड़ से ज्यादा के मालिक हैं, वहीं निवर्तमान मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की कुल संपत्ति उनके मुकाबले काफी कम, महज 52 करोड़ रुपये के आसपास है।

🔷आलीशान बंगला, लग्जरी घड़ियां और करोड़ों की जमीन
डीके शिवकुमार का बिजनेस एम्पायर काफी बड़ा है। वे मुख्य रूप से रियल एस्टेट, ग्रेनाइट खनन और शिक्षा (एजुकेशन सेक्टर) के कारोबार से जुड़े हुए हैं। उनके हलफनामे से उनकी रईसी का साफ अंदाजा लगाया जा सकता है:
प्रॉपर्टी और रिसॉर्ट्स: उनके पास लगभग 100 करोड़ रुपये की खेती और गैर-खेती योग्य जमीन है। इसके अलावा रिसॉर्ट, आलीशान फार्महाउस और कमर्शियल बिल्डिंग्स को मिलाकर उनके पास 942 करोड़ रुपये की कमर्शियल एसेट्स हैं।
आलीशान घर: बेंगलुरु में उनके मुख्य बंगले की कीमत ही करीब 84 करोड़ रुपये बताई जाती है।
शौक: गाड़ियों के नाम पर उनके पास सिर्फ एक रजिस्टर्ड टोयोटा क्वालीस (Toyota Qualis) गाड़ी है, लेकिन उन्हें महंगी घड़ियों का शौक है। उनके पास रोलेक्स (Rolelex) और हुबलो (Hublot) जैसी दुनिया की सबसे महंगी ब्रांड्स की घड़ियां, और भारी मात्रा में सोना-चांदी मौजूद है।
देनदारियां और केस: हलफनामे के अनुसार उन पर करीब 263 करोड़ रुपये का कर्ज (लॉयबिलिटी) भी है। साथ ही चुनाव के समय उन पर 19 आपराधिक मामले भी दर्ज थे।

🔷राहुल गांधी से कितनी ज्यादा है संपत्ति? (Rahul Gandhi Net Worth)
अगर हम लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की संपत्ति से डीके शिवकुमार की तुलना करें, तो दोनों के बीच जमीन-आसमान का अंतर दिखाई देता है। राहुल गांधी की कुल संपत्ति 20.39 करोड़ रुपये है, जो 2019 में 15.88 करोड़ रुपये थी। यानी डीके शिवकुमार राहुल गांधी से करीब 70 गुना ज्यादा अमीर हैं।
राहुल गांधी की चल संपत्ति: राहुल गांधी के पास कुल 9.24 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है। इसमें 55 हजार रुपये कैश, दो बैंक खातों में 26.25 लाख रुपये, 25 अलग-अलग कंपनियों के शेयरों में 4.33 करोड़ रुपये का निवेश और 7 म्यूचुअल फंड्स में 3.81 करोड़ रुपये शामिल हैं। उनके पास 15 लाख रुपये के गोल्ड बॉन्ड और 4.20 लाख रुपये के गहने भी हैं।
राहुल गांधी की अचल संपत्ति: राहुल के पास 11.15 लाख रुपये की अचल संपत्ति है। इसमें उनकी बहन प्रियंका गांधी के साथ दिल्ली के महरौली (सुल्तानपुर गांव) में संयुक्त मालिकाना हक वाली खेती की जमीन है, जिसकी कीमत करीब 2.10 करोड़ रुपये है। इसके अलावा गुरुग्राम में उनका एक 5538 वर्ग फीट का ऑफिस स्पेस है, जिसकी बाजार में कीमत लगभग 9 करोड़ रुपये है।

देश के 10 अमीर विधायकों की पूरी लिस्ट

🔷छात्र राजनीति से 'पावरफुल' सीएम की कुर्सी तक का सफर (Who Is DK Shivakumar)
15 मई 1962 को बेंगलुरु के एक रसूखदार वोक्कालिगा परिवार में जन्मे डोडालाहल्ली केमपेगौड़ा शिवकुमार (डीके शिवकुमार) ने महज 18 साल की उम्र में 1980 में छात्र नेता के रूप में राजनीति की शुरुआत की थी।
कम उम्र में बड़ी जीत: उन्होंने साल 1989 में सिर्फ 27 साल की उम्र में साथनूर विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीतकर सबको चौंका दिया था। इसके बाद से वे लगातार 8 बार विधानसभा चुनाव जीत चुके हैं और वर्तमान में कनकपुरा सीट से विधायक हैं।
दिग्गजों को चटाई धूल: वोक्कालिगा समुदाय में जेडीएस (JDS) का बहुत बड़ा जनाधार माना जाता है, लेकिन डीके शिवकुमार की ताकत ऐसी थी कि उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा और उनके बेटे एचडी कुमारस्वामी को भी चुनावी मैदान में पटखनी दी।
पढ़ाई और कौशल: राजनीति में कदम रखते समय डीके शिवकुमार केवल 12वीं पास थे, लेकिन बाद में उन्होंने राजनीति विज्ञान (Political Science) में एमए (MA) की डिग्री हासिल की। वे राजनीति के अलावा संस्कृत भाषा के भी अच्छे जानकार माने जाते हैं।
🔷कांग्रेस के 'संकटमोचक' और किंगमेकर की भूमिका
डीके शिवकुमार को सिर्फ कर्नाटक ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस का संकटमोचक माना जाता है। जब भी पार्टी किसी बड़ी राजनीतिक मुसीबत में फंसती है, डीके शिवकुमार अपनी रणनीति से उसे बाहर निकाल लाते हैं।
साल 2017 के राज्यसभा चुनाव के दौरान जब गुजरात कांग्रेस के विधायकों के टूटने का खतरा मंडरा रहा था, तब डीके शिवकुमार ने ही उन सभी विधायकों को बेंगलुरु के एक रिसॉर्ट में सुरक्षित ठहराया था और अहमद पटेल की जीत सुनिश्चित की थी। इस घटना के बाद से केंद्रीय राजनीति में उनका कद बेहद मजबूत हो गया। वर्तमान में वे कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (KPCC) के अध्यक्ष भी हैं और अब राज्य के मुख्यमंत्री की कमान संभालने के सबसे मजबूत दावेदार बनकर उभरे हैं।












Click it and Unblock the Notifications