M. K. Stalin ने संभाली तमिलनाडु की कमान, दुरईमुरुगन बने जल संसाधन मंत्री, देखें 33 मंत्रियों की पूरी लिस्ट
चेन्नई, 7 मई। डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन ने आज तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं। चेन्नई में राज्यपाल बनवारीवाल पुरोहित ने उन्हें राजभवन में शपथ दिलाई, कोविड की वजह से शपथ ग्रहण समारोह बेहद ही सादा रखा गया था। मालूम हो कि एमके स्टालिन पहली बार राज्य के मुख्यमंत्री बने हैं। आपको बता दें कि लंबे अरसे के बाद राज्य में प्रचंड बहुमत के साथ डीएमके की वापसी हुई है। पार्टी के पितामह कहे जाने वाले एम करूणानिधि के निधन के बाद पार्टी का राज्य में यह पहला चुनाव था। एमके स्टालिन के नेतृत्व में DMK गठबंधन को चुनाव में 159 सीटें हासिल हुई हैं, जिनमें से डीएमके को अकेले 133 सीटें मिली हैं।
Recommended Video

कैबिनेट के 33 मंत्रियों को भी शपथ दिलाई गई
आज स्टालिन के साथ उनके कैबिनेट के 33 मंत्रियों को भी शपथ दिलाई गई है, जिनमें 15 ऐसे चेहरे हैं, जो पहली बार मंत्री बने हैं तो वहीं द्रमुक के वरिष्ठ नेता नेता और पार्टी सचिव दपरईमुरुगन जल संसाधन मंत्री बने हैं और इस कैबिनेट में दो महिलाओं ने भी शपथ ग्रहण की है। सीएम स्टालिन ने अपने पास होम मिनिस्टरी, स्पेशल इनीशिएटिव जैसे विभाग रखे हैं।

ये हैं स्टालिन कैबिनेट के 33 नए मंत्री
- राज्य के मुख्यमंत्री- एमके स्टालिन
- दुरईमुरुगन - जल संसाधन मंत्री
- टी मनो थंगराज - सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री
- एम मठिवेन्थन - पर्यटन मंत्री
- एन कयालविजी सेल्वराज - आदि द्रविड़ कल्याण मंत्री
- केएन नेहरू - नगर प्रशासन मंत्री
- आई पेरियासामी - सहकारिता मंत्री
- के पोनमुडी - उच्च शिक्षा मंत्री

कैबिनेट में दो महिलाओं ने भी शपथ ग्रहण की
- ई.वी. वेलु - लोक निर्माण मंत्री
- एम आर के - पन्नीरसेल्वम कृषि मंत्री
- के.के.एस.आर. - रामचंद्रन राजस्व और आपदा प्रबंधन मंत्री
- थंगम थेनारसु - उद्योग मंत्री
- एस रघुपति - कानून मंत्री
- एस मुथुसामी - आवास और शहरी विकास मंत्री
- के.आर. पेरियाकरुप्पन - ग्रामीण विकास मंत्री
- टी एम अनबरसन - ग्रामीण उद्योग मंत्री
- एमपी समिनाथन - सूचना और प्रचार मंत्री
- पी गीता जीवन - समाज कल्याण और महिला सशक्तिकरण मंत्री
- अनीता आर राधाकृष्णन - मत्स्य पालन मंत्री
- एस आर राजकप्पन - परिवहन मंत्री
- के रामचंद्रन - वन मंत्री
- आर सक्करापानी - खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री
- वी सेंथिलबालाजी - विद्युत, निषेध और उत्पाद शुल्क मंत्री
- आर गांधी - हथकरघा और कपड़ा मंत्री
- मा सुब्रमण्यन - चिकित्सा और परिवार कल्याण मंत्री
- पी मूर्ति - वाणिज्यिक कर और पंजीकरण मंत्री
- एस.एस शिवशंकर - पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री
- पी के सेकर बाबू - हिंदू धार्मिक और धर्मार्थ मंत्रालयों के मंत्री
- पलानीवेल त्यागराज - वित्त मंत्री
- एस.एम. नासर - दुग्ध एवं डेयरी विकास मंत्री
- गिंगी के.एस. मस्तान - अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री
- अनबिल महेश पोयमोजी - स्कूल शिक्षा मंत्री
- शिव वी मयनाथन - पर्यावरण, युवा कल्याण और खेल मंत्री
- सीवी गणेशन - श्रम मंत्री












Click it and Unblock the Notifications