आंध्र प्रदेश के नेल्लोर में भीषण सड़क हादसा, तमिलनाडु के 8 श्रद्धालुओं की मौत
अमरावती। आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले में रविवार तड़के एक भीषण रोड एक्सीडेंट हो गया। जानकारी के मुताबिक, जिले के दमरमादुगु गांव में आज सुबह एक टेम्पो और लॉरी की भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। बताया जा रहा है कि मारे गए सभी लोग तमिलनाडु के थे। घायलों का इलाज नेल्लोर के एक अस्पताल में चल रहा है।

श्रीशैलम मंदिर से लौट रहा था यात्रियों का जत्था
जानकारी के मुताबिक, ये हादसा सुबह 2 बजे के करीब हुआ है। तमिलनाडु के यात्रियों से भरा एक टेम्पो श्रीशैलम मंदिर और अन्य तीर्थों की यात्रा के बाद घर लौट रहा था। तभी दमरमादुगु गांव में एक पेट्रोल पंप के पास खड़े एक लॉरी में टेम्पो की टक्कर हो गई। टक्कर में टेम्पो का आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को बाहर निकाला और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले में भी रविवार को एक रोड एक्सीडेंट हुआ है। जिले के वडलामन्नडु गांव के पास हुए हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 9 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। यहां पुलिस ने केस ददर्ज कर लिया है।
आपको बता दें कि 7 मार्च को भी आंध्र प्रदेश के गोदावरी जिले में बुताइगुडेम के पास एक रोड एक्सीडेंट में 3 लोगों की मौत हो गई थी और 17 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। यहां भी सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में ट्रैक्टर ट्रॉली जा घुसी थी।












Click it and Unblock the Notifications