सट्टेबाजी कराने वाली कंपनियों पर ED की बड़ी कार्रवाई, 4 बैंक अकाउंट फ्रीज किए

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, गुरुग्राम, मुंबई और पुणे में धड़ाधड़ छापेमारी कर एक बड़ा ऑनलाइन सट्टेबाजी करने वाली कंपनियों का पर्दाफाश किया है। जानकारी के मुताबिक ईडी ने चीनी कंपनियों के 1,268 करोड़ के बड़े ऑनलाइन सट्टेबाजी रैकेट का खुलासा किया है। इस मामले में कार्रवाई करते हुए ईडी ने सट्टेबाजों के HSBC बैंक के 4 खातों जमा 46.96 करोड़ रुपए को भी सीज कर दिया है। इसके अलावा ईडी ने मौके से 5 लैपटॉप, 17 हार्ड डिस्क, फोन और अहम दस्तावेज भी जब्त किए हैं।

ED freezes Rs 46.96 cr held in 4 HSBC Bank Accounts in case of illegal Online Betting

जानकारी के मुताबिक ये छापेमारी ईडी ने हैदराबाद में दर्ज हुए सट्टेबाजी के बाद की है। बता दें कि हाल ही में हैदराबाद की साइबर पुलिस ने दो निजी कंपनियों के खिलाफ मामला दर्ज कर चीन के एक नागरिक को गिरफ्तार किया था। मंगलवार रात को आयकर विभाग ने छापेरमारी कर लुओ सांग नाम के इस चीनी नागरिक को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में सामने आया है कि 2018 में लुओ को दिल्ली पुलिस ने जासूसी के मामले में गिरफ्तार किया था। बाद में उसे जमानत मिल गई थी। अब हलावा कारोबार में उसकी गिरफ्तारी हुई है। लुओ का एक हजार करोड़ का हवाला कारोबार बताया गया है।

लुओ सांग के 40 बैंक खाते
सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्स के अनुसार, लुओ सांग के 40 बैंक खाते हैं। 8-10 बैंक खातों को फर्जी चीनी कंपनियों के नाम से चला रहाा था। इनसे उसने करीब 300 करोड़ रुपये का हवाला कारोबार किया। सांग ने करीब 1000 करोड़ रुपए की हेराफेरी की है। इसमें बैंक कर्मचारियों की मदद की बात भी सामने आ रही है। इस समय वह गुरुग्राम के फेज पांच में रह रहा था। जहां से उसे पकड़ा गया है। इनकम टैक्स डिपार्मेंट की टीम ने दिल्ली गाजियाबाद और गुरूग्राम में रिटेल शॉप, बैंक अधिकारी, चार्टर्ड अकांउटेंट और व्यापारियों के 24 ठिकानों पर ये छापेमारी की है।

यह भी पढ़ें: Positive News: इंदौर के करीब 8 फीसदी लोगों में कोरोना के खिलाफ मिली एंटीबॉडीः सीरो सर्वे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+