कौन हैं हर्ष दुबे और गुरनूर बरार? पहली बार टीम इंडिया में शामिल, वर्ल्ड कप को लेकर बड़ा संकेत

भारतीय क्रिकेट में इस समय बदलाव की बयार चल रही है। सीनियर सिलेक्शन कमेटी ने अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज के लिए दो ऐसे अनकैप्ड घरेलू खिलाड़ियों को नेशनल स्क्वॉड में शामिल किया है, जिसने हर किसी का ध्यान खींचा है। ये दो नाम हैं गुरनूर बरार और हर्ष दुबे।

मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के एक बयान ने यह साफ कर दिया है कि इन दोनों युवाओं का चयन सिर्फ किसी एक सीरीज के लिए नहीं है, बल्कि यह टीम इंडिया के एक बड़े और दूरदर्शी प्लान का हिस्सा है। अगरकर के मुताबिक इन दोनों ही खिलाड़ियों को साउथ अफ्रीका में होने वाले आगामी वनडे वर्ल्ड कप के लिए लॉन्ग टर्म विकल्प के रूप में देखा जा रहा है।

Gurnoor Brar and harsh dubey

कौन हैं गुरनूर बरार

6 फीट 5 इंच लंबे पंजाब के तेज गेंदबाज गुरनूर बरार की कहानी बेहद दिलचस्प है। शुरुआत में गुरनूर का झुकाव क्रिकेट की तरफ नहीं था, वे फुटबॉल और टेनिस खेलना पसंद करते थे। लेकिन स्कूल के दिनों में हुए एक ट्रायल ने उनका रुख हमेशा के लिए क्रिकेट की ओर मोड़ दिया।

गुरनूर की लंबी कद-काठी और रफ्तार को सबसे पहले मौजूदा कप्तान शुभमन गिल ने एक अंडर-19 नेशनल कैंप के दौरान पहचाना था। गिल ने गुरनूर की प्रतिभा को निखारने में अहम भूमिका निभाई और उन्हीं के प्रयासों से गुरनूर को आईपीएल फ्रेंचाइजी गुजरात टाइटंस के सपोर्ट नेटवर्क (आशीष नेहरा की देखरेख में) से जुड़ने का मौका मिला।

गुरनूर ने अब तक खेले 18 फर्स्ट-क्लास मैचों में 27 की बेहतरीन औसत के साथ 52 विकेट चटकाए हैं। उनकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि वे उन पिचों पर भी विकेट निकालने का दम रखते हैं, जहां तेज गेंदबाजों के लिए कोई मदद नहीं होती। वह दाएं हाथ से तेज गेंदबाजी करते हैं।

विदर्भ से आने वाले हर्ष दुबे कौन?

हर्ष दुबे स्पिन और बल्ले की जुगलबंदी के बेताज बादशाह हैं। विदर्भ के इस लेफ्ट-आर्म ऑर्थोडॉक्स स्पिनर और खब्बू बल्लेबाज ने घरेलू सीजन में ऐसा प्रदर्शन किया कि सिलेक्टर्स के लिए उन्हें नजरअंदाज करना नामुमकिन हो गया। पिछले रणजी ट्रॉफी सीजन में हर्ष ने अकेले दम पर विदर्भ की टीम को चैंपियन बना दिया। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में रिकॉर्ड 69 विकेट हासिल किए।

उनके इस ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए उन्हें घरेलू क्रिकेट का प्रतिष्ठित लाला अमरनाथ अवॉर्ड (बेस्ट ऑलराउंडर) दिया गया। इसके बाद उन्हें विदर्भ की कप्तानी सौंपी गई, जहां उन्होंने सूझबूझ दिखाते हुए अपनी टीम को पहली बार 50 ओवर की विजय हजारे ट्रॉफी का खिताब दिलाया।

सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते हुए हर्ष ने आईपीएल में भी अपनी छाप छोड़ी, जहाँ उन्होंने दिग्गज विराट कोहली का विकेट चटकाया। इसके अलावा, साउथ अफ्रीका की टीम के खिलाफ एक अभ्यास मैच में उन्होंने शानदार 84 रनों की पारी खेलकर यह साबित किया कि वे बल्ले से भी मैच जिताने का माद्दा रखते हैं।

India squad for Afghanistan ODI: भारतीय टीम के लिए वैभव सूर्यवंशी कब करेंगे डेब्यू? अजीत अगरकर ने कर दिया साफ
India squad for Afghanistan ODI: भारतीय टीम के लिए वैभव सूर्यवंशी कब करेंगे डेब्यू? अजीत अगरकर ने कर दिया साफ
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+