कैबिनेट विस्तार: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से हुई हर्षवर्धन की छुट्टी, बाबुल सुप्रियो ने भी दिया इस्तीफा
नई दिल्ली, 07 जुलाई। केंद्रीय कैबिनेट में आज (बुधवार) शाम बड़ा फेरबदल होने वाला है, लेकिन इससे पहले ही कई मंत्रियों के इस्तीफे की खबर सामने आ रही है। रमेश पोखरियाल निशंक और संतोष गंगवार के बाद अब डॉ हर्षवर्धन ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि कोरोना वायरस की दूसरी लहर में मोदी सरकार सवालों के घेरे में आई थी, जिसका खामियाजा डॉ हर्षवर्धन को अपनी मंत्री की कुर्सी छोड़कर चुकाना पड़ा है। हालांकि हर्षवर्धन के इस्तीफे की स्पष्ट वजह का अभी खुलासा नहीं किया गया है। हर्षवर्धन के साथ ही पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री बाबुल सुप्रियो ने भी मंत्रिपरिषद से इस्तीफा दे दिया है।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार में कैबिनेट विस्तार को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। मंत्रिमंडल में इस बार कुछ नए चेहरों को शामिल किया जा सकता है। डॉ हर्षवर्धन के इस्तीफे के बाद अब यह देखना दिलचस्प होगा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की जिम्मेदारी किसे दी जा सकती है। इस बीच कैबिनेट से लगातार मंत्रियों के इस्तीफे की खबर ने राजनीतिक हलचल मचा रखी है। डॉ हर्षवर्धन के अलावा बाबुल सुप्रियो, रमेश पोखरियाल निशंक, सदानंद गौड़ा, संतोष गंगवार, संजय धोत्रे, रतन लाल कटारिया, प्रताप सारंगी का इस्तीफा सामने आ चुका है।
Babul Supriyo, MoS Environment, Forest & Climate Change resigns from the Council of Ministers ahead of Union Cabinet reshuffle. pic.twitter.com/GkV3v1E3I9
— ANI (@ANI) July 7, 2021
यह भी पढ़ें: Rahul kaswan : मोदी कैबिनेट के संभावित मंत्री चूरू MP राहुल कस्वां ने सड़क पर जीप में क्यों गुजारी थी रात?
आपको बता दें कि केंद्रीय कैबिनेट विस्तार आज शाम 43 मंत्री शपथ लेंगे, इन मंत्रियों नें जहां कुछ नए चेहरें होंगे तो वहीं कुछ पुराने चेहरे भी शामिल होगें। इस विस्तार में कुछ राज्य स्तर के मंत्रियों का प्रोमोशन होगा और उन्हें कैबिनेट रैंक का मंत्री बनाया जाएगा, ऐसे में वे भी नए सिरे से मंत्री पद की शपथ लेंगे। कैबिनेट विस्तार से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने निवास पर भावी मंत्रियों से मुलाकात कर रहे हैं। जिन राज्यमंत्रियों को पदोन्नत किया जा रहा है उनमें अनुराग ठाकुर, पुरुषोत्तम रूपाला, मनसुख मंडाविया, किरेन रिजिजू, आर.के. सिंह, हरदीप सिंह पुरी और जी.के. रेड्डी के नाम सामने आ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications