भारत-चीन बॉर्डर पर डिसइंगेजमेंट को लेकर बड़ी खबर, गोगरा इलाके से पीछे हटे दोनों देशों के सैनिक

नई दिल्ली, 6 अगस्त। भारत और चीन के बीच जारी सीमा विवाद को खत्म करने के लिए शनिवार और सोमवार को सैन्य अधिकारियों के बीच 12वें दौर की अहम बैठक हुई। कोर कमांडर स्तर की इस वार्ता में गोगरा हाइट्स और हॉट स्प्रिंग्स जैसे इलाकों में तनाव कम करने जैसे मुद्दा पर चर्चा हुई। शुक्रवार को भारतीय सेना ने बताया कि पूर्वी लद्दाख के गोगरा इलाके से भारत और चीन के सैनिक पीछे हट गए है। सभी अस्थायी संरचनाएं, दोनों पक्षों द्वारा बनाए गए अन्य बुनियादी ढांचे को नष्ट कर दिया गया है और इसको वेरिफाई भी कर लिया गया है।

disengagement at India-China border both sides ceased forward deployments in PP-17 in phased

भारतीय सेना ने आगे बताया कि कोर कमांडर स्तर की बातचीत के दौरान हुए समझौते के अनुसार, 'दोनों पक्षों (भारत-चीन) ने चरणबद्ध, समन्वित और सत्यापित तरीके से PP-17 में फॉरवर्ड डिप्लॉयमेंट बंद कर दी। डिसइंगेजमेंट प्रक्रिया 4 और 5 अगस्त के बीच की गई। दोनों पक्ष अब अपने-अपने स्थायी ठिकानों पर हैं। गौरतलब है कि करीब डेढ़ साल से भारत-चीन से बीच एलएसी पर सीमा विवाद को लेकर संघर्ष जारी है। पिछले वर्ष जून में भारत और चीनी सेनाओं के बीच झड़प भी हुई थी जिसमें दोनों पक्ष को काफी नुकसान हुआ था। इस बैठक से पहले भी सैन्य अधिकारियों के बीच कई दौर की वार्ता हो चुकी है, जिसके बाद सेनाओं को कुछ इलाकों से पीछे हटाए जाने पर सहमति बनी थी।

यह भी पढ़ें: तिब्बत के लोग चीन की सेना में क्यों शामिल हो रहे हैं , क्या दलाई लामा का प्रभाव खत्म हो गया है ?

बता दें कि सोमवार को हुई वार्ता में दोनों देश मौजूदा समझौतों और प्रोटोकॉल के अनुसार शेष मुद्दों को शीघ्रता से हल करने और वार्ता की गति को बनाए रखने पर सहमत हुए थे। इसके अलावा इस बात पर भी सहमति बनी कि वे पश्चिमी क्षेत्र में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए अपने प्रभावी प्रयास जारी रखेंगे। साथ ही संयुक्त रूप से वहां पर शांति स्थापित की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+