Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

जायडस की Virafin को DCGI की मंजूरी, कोरोना से लड़ने में मिलेगी मदद

नई दिल्ली, अप्रैल 23: भारत में कोरोना की बढ़ती रफ्तार के बीच भारत के दवा नियामक ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीजीसीआई) ने जाइडस कैडिला की कोरोना की दवा ''विराफिन'' को इमरजेंसी यूज की मंजूरी दे दी है। कोरोना की यह दवा विराफिन सामान्य लक्षण वाले व्यस्क मरीजों के इलाज में काम आती है। जाइडस कैडिला ने हाल ही में डीसीजीआई से Pegylated Interferon alpha-2b (विराफिन) दवा के लिए मंजूरी की मांग की थी।

Recommended Video

    Coronavirus: Zydus की Virafin को DCGI की मंजूरी, मरीजों के इलाज में मिलेगी मदद | वनइंडिया हिंदी
    DGCI approves emergency use for Zydus Cadilas Virafin for treating moderate COVID 19 infection

    शुक्रवार को ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीजीसीआई) ने अहमदाबाद की दवा निर्माता कंपनी जायडस कैडिला की 'विराफिन' के आपात इस्तेमाल को मंजूरी दे दी। जायडस कैडिला ने कहा कि Pegylated Interferon alpha-2b, 'Virafin' को कोविड-19 संक्रमति वयस्कों में आपात इस्तेमाल से काफी मदद मिलती है। जायडस कैडिला ने कहा कि अस्पतालों को 'विराफिन' मुहैया कराई जाएगी।

    कंपनी ने जानकारी दी कि फेज 3 के क्लिनिकल ट्रायल में दवा देने के बाद कोरोना से जंग लड़ रहे मरीजों में काफी सुधार पाया गया है। ट्रायल्स के दौरान ज्यादातर मरीजों की आरटी-पीसीआर रिपोर्ट सात दिनों में निगेटिव आ गई। यह दवा तेजी से वायरल को खत्म करने में मददगार साबित होती है। जाइडस कैडिला की यह दवा एक सिंगल डोज दवा है, जिसकी वजह से कोरोना मरीजों के इलाज में काफी हद तक मदद मिलेगी।

    रेग्युलेट्री फाइलिंग के दौरान कंपनी ने बताया है कि कोरोना होने के बाद जल्द विराफिन देने से मरीज काफी जल्दी रिकवर हो सकेगा और कई तरह की जटिलताएं भी दूर होंगी। इससे पहले जाइडस कैडिला ने कोविड-19 के इलाज में PegiHep दवा की ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया से मंजूरी मांगी थी। कंपनी ने कहा था कि Pegylated Interferon Alpha 2b या PegiHep दवा 91.15 फीसद असरदार साबित हुई है।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+