Kumbh 2021: CM त्रिवेंद्र रावत बोले, कोरोना की चुनौतियों के बीच हरिद्वार में आयोजित होगा कुंभ मेला

Kumbh 2021: CM त्रिवेंद्र रावत बोले, कोरोना की चुनौतियों के बीच हरिद्वार में आयोजित होगा कुंभ मेला

देहरादून: Kumbh Mela 2021: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत (Trivendra Singh Rawat) ने रविवार (22 नवंबर) को कहा कि कुंभ मेला अपने "दिव्य रूप" में 2021 में हरिद्वार में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हालांकि कोरोना की चुनौतियों के बीच ये सब मुश्किल और महामारी से उत्पन्न होने वाली व्यावहारिक समस्याओं के बावजूद हमने आने वाले साल में कुंभ मेला आयोजन करने का फैसला किया है। इसी क्रम में सीएम रावत ने 14 जनवरी से शुरू होने वाले 2021 कुंभ मेले की तैयारियों को लेकर रविवार को अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद (ABAP) के पदाधिकारियों के साथ बैठक में शामिल हुए।

Recommended Video

      Kumbh 2021: CM त्रिवेंद्र रावत बोले, कोरोना की चुनौतियों के बीच हरिद्वार में आयोजित होगा कुंभ मेला
      Kumbh Mela

      इस बैठक के बारे में जानकारी सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने ट्विटर पर भी दी है। उन्होंने लिखा है, ''भारतीय संस्कृति और सभ्यता के आदिकाल से ही गंगा न केवल भारत की सर्वाधिक महान एवं पवित्र नदी के रूप में लक्षित है अपितु 'माँ' के रूप में भी पूजित है। हमारी सरकार के लिए भी करोड़ों लोगों की आस्था की प्रतीक 'माँ गंगा' सर्वोपरि है और उसकी निर्मलता बनाए रखने के लिए हम सदैव तत्पर हैं।''

      कोविड-19 की उस समय की परिस्थिति के अनुसार कुंभ की होगी तैयारी: सीएम रावत

      अखाड़ा परिषद से बैठक के बारे में जानकारी देते हुए सीएम रावत ने लिखा, ''आज (रविवार 22 नवंबर) अखाड़ा परिषद के पूज्य संत-महात्माओं के साथ बैठक में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के एक शासनादेश जिसमें उनके द्वारा मां गंगा को स्कैप चैनल का दर्जा दिया गया था उसको निरस्त करते हुए 'हर-की-पैड़ी' का 'अविरल गंगा' का दर्जा बरकरार रखने का निर्णय लिया गया।''

      एक अन्य ट्वीट में रावत ने लिखा, ''कुंभ मेला-2021' के स्वरूप के बारे में अखाड़ा परिषद के पूज्य संत-महात्माओं के मार्गदर्शन में कोविड-19 की उस समय की परिस्थिति के अनुसार निर्णय लिया जाएगा। बैठक में अधिकारियों को कुंभ मेले की तैयारियों को समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।
      जय मां गंगे!''

      कुंभ मेला: प्रतिदिन 35 से 50 लाख लोगों के पवित्र स्नान की उम्मीद

      न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, कुंभ मेला अधिकारी दीपक रावत ने कहा, अधिकांश कार्यों को 15 दिसंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। कुंभ मेले के लिए बनाए जा रहे नौ नए घाटों (नदी के किनारे), आठ पुलों और सड़कों पर काम पूरा होने वाला है। पेयजल सुविधा, पार्किंग सुविधा और अतिक्रमण हटाने पर भी लगातार काम किया जा रहा है।

      मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि कुंभ मेले के दौरान श्रद्धालुओं को कोई समस्या न हो इसके लिए सुनियोजित व्यवस्था की जाएगी।

      शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि कुंभ मेला 2021 के दौरान गंगा में प्रतिदिन 35 से 50 लाख लोगों के पवित्र स्नान करने की उम्मीद है।

      ABAP प्रमुख महंत नरेंद्र गिरि ने सरकार को आश्वासन दिया कि कुंभ मेले के सफल आयोजन के लिए निकाय राज्य सरकार के साथ पूरा सहयोग करेंगे।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+