किसान आंदोलन के बीच बोले दुष्यंत चौटाला- अगले 48 घंटे में निकल सकता है समाधान
नई दिल्ली। कृषि बिल की वापस लेने की मांग को लेकर किसान प्रदर्शन कर रहे हैं। देश भर से हजारों की संख्या में किसान दिल्ली पहुंचे हुए हैं। इस प्रदर्शन के बीच हरियाणा में राजनीतिक हलचल बढ़ी हुई है। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री और जेजेपी नेता दुष्यंत ने शनिवार को बीजेपी के सीनियर नेता और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ मुलाकात की। इन दोनों नेताओं की मुलाकात से सीएम खट्टर ने राहत की सांस ली होगी। हालांकि इस मुलाकात में क्या बात हुई, इसकी जानकारी नहीं हो सकी है।
Recommended Video

रेल मंत्री से भी मिले चौटाला
राजनाथ सिंह से मुलाकात के बाद दुष्यंत चौटाला ने रेल मंत्री पीयूष गोयल से भी मुलाकात की। पीयूष गोयल से मिलने के बाद हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि केंद्र सरकार समाधान निकालने की कोशिश कर रही है। आपसी सहमति से हल निकलेगा। उन्होंने कहा कि जल्द 7वें दौर की बातचीत होगी। 48 घंटे में समाधान निकलने की उम्मीद है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हल बातचीत से ही निकलेगा।
इसके बाद दुष्यंत चौटाला ने कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद चौटाला ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि केंद्र और किसान संघ के बीच आपसी सहमति से हम इस मुद्दे को बातचीत से हल कर सकते हैं। मैं अगले 28 से 40 घंटे के लिए आशान्वित हूं। वार्ता का एक और दौर होगा और कुछ निर्णायक बयान निकल सकते हैं। इससे पहले उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि किसानों को एमएसपी मिलनी ही चाहिए। केंद्र सरकार ने जो लिखित प्रस्ताव दिए, उसमे एमएसपी शामिल है। मैं जब तक डेप्युटी सीएम हूं तब तक किसानों के लिए एमएसपी सुनिश्चित करने पर काम करूंगा। अगर मैं यह नहीं कर पाया तो इस्तीफा दे दूंगा।












Click it and Unblock the Notifications