दिल्लीवाले अब उबर ऐप से ई-रिक्शा भी बुक कर सकेंगे, 26 मेट्रो स्टेशनों पर तैनात हुए 100 वाहन

नई दिल्ली। महानगरों में टैक्सी सेवा पहुंचाने वाली उबर कंपनी ने राजधानी दिल्ली में अब अपने प्लेटफॉर्म पर इकोफ्रेंडली ई-रिक्शा तैनात किए है, जिससे वायु प्रदूषण से बेहाल दिल्लीवासियों को राहत मिलेगी। उबर प्रमुख ने बताया कि कंपनी ने हाल ही में अपने प्लेटफॉर्म पर 100 ई-रिक्शा तैनात किए हैं। यह ई-रिक्शा दिल्ली के विभिन्न मेट्रो स्टेशनों पर तैनात किए गए हैं। इस तरह दिल्ली ई-रिक्शा सेवा देने वाला पहला भारतीय शहर बन गया है।

uber

कंपनी द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि ई-रिक्शा को दिल्ली के 26 मेट्रो स्टेशनों पर तैनात किया गया है। उबर यूजर्स मंगलवार से उबर ऐप से ई-रिक्शा बुक कर सकेंगे और यह सेवा दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन पर स्टेशनों पर उपलब्ध होगी, जिसमें अशोक पार्क मेन, डाबरी मोर, ईएसआई बसैदरपुर, जनकपुरी ईस्ट और उत्तम नगर ईस्ट शामिल हैं। यानी अब उबर यूजर ऐप की मदद से ई-रिक्शा भी बुक कर सकेंगे।

uber

गौरतलब है कोरोनावायरस महामारी के मामलों में कमी और लॉकडाउन में परिवहन सेवाओं में दी गई छूट के बाद उबर कंपनी ने शहरी लोगों को किफायती और पर्यावरण के अनुकूल वाहन देने के लिए ई-रिक्शा को अपने एप से जोड़ा है, जो शहर के खराब पर्यावरण को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं। उबर ने कहा कि कंपनी द्वारा 2040 तक अपने प्लेटफॉर्म पर सभी सवारी को 100 फीसदी एमिशन-फ्री बनाने की घोषणा की गई है।

uber

उबर महाप्रबंधक उत्तर और पश्चिम भारत शिव शैलेन्द्रन ने कहा कि 2019 IQAir रैंकिंग के अनुसार दुनिया की सबसे प्रदूषित शहरो की सूची में दिल्ली पांचवें नंबर पर है। इसलिए हम उबर के प्लेटफॉर्म पर ई-रिक्शा को पर्यावरण-अनुकूल गतिशीलता समाधान के रूप में लॉन्च करने को लेकर बहुत खुश हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+