वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा 19 साल का सबसे बड़ा रिकॉर्ड, रोहित, कोहली और सहवाग सबको पछाड़ा

Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ क्वालिफायर-2 मुकाबले में अपने करियर के 1000 आईपीएल रन पूरे कर लिए हैं। केवल 15 साल की उम्र में इस खिलाड़ी ने बल्लेबाजी का ऐसा कोहराम मचाया है, जिसे देखकर क्रिकेट जगत के बड़े-बड़े दिग्गज भी पूरी तरह हैरान रह गए हैं।

वैभव सूर्यवंशी अब आईपीएल इतिहास में सबसे कम गेंदें खेलकर 1000 रन पूरे करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। इस जादुई आंकड़े तक पहुंचने के लिए उन्होंने महज 440 गेंदों का सामना किया। बिहार के इस वंडर बॉय ने अपनी आतिशी और बेखौफ बल्लेबाजी के दम पर टी20 क्रिकेट के कई बड़े और ऐतिहासिक रिकॉर्ड्स को तहस-नहस कर दिया है।

Vaibhav Sooryavanshi

सभी दिग्गजों को दी मात

इस मामले में वैभव ने दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों को बहुत पीछे छोड़ दिया है। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर कोलकाता नाइट राइडर्स के आंद्रे रसेल हैं, जिन्होंने 1000 आईपीएल रन बनाने के लिए 545 गेंदें ली थीं। वैभव ने रसेल जैसे धाकड़ बल्लेबाज से भी 105 गेंदें कम खेलकर इस महारिकॉर्ड को अपने नाम दर्ज किया है।

इतना ही नहीं, वैभव सूर्यवंशी ने आरसीबी के विस्फोटक फिनिशर टिम डेविड को भी पछाड़ दिया है। टिम डेविड ने आईपीएल में अपने एक हजार रन पूरे करने के लिए 560 गेंदों का सामना किया था। लेकिन सिर्फ 15 साल के इस भारतीय लड़के ने अपनी टाइमिंग और ताकत के अनूठे मिश्रण से इस रिकॉर्ड को बेहद बौना साबित कर दिया।

तेजतर्रार बल्लेबाजी के लिए मशहूर सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनर ट्रैविस हेड और कोलकाता के फिल साल्ट भी वैभव से काफी पीछे रह गए हैं। इन दोनों ही आक्रामक बल्लेबाजों ने आईपीएल में 1000 रनों का आंकड़ा छूने के लिए एक बराबर यानी 575-575 गेंदें खेली थीं। वैभव ने इन दोनों अंतरराष्ट्रीय दिग्गजों को एकतरफा अंदाज में मात दी है।

वीरेंद्र सहवाग भी पीछे

इस सूची में शामिल अन्य बड़े नामों की बात करें तो साउथ अफ्रीका के हेनरिक क्लासेन ने 594 गेंदों में अपने एक हजार रन पूरे किए थे। वहीं, भारत के पूर्व दिग्गज और सबसे विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंदर सहवाग को यहाँ तक पहुंचने में 604 गेंदें लगी थीं। वैभव ने सहवाग से करीब 164 गेंदें कम खेलकर नया इतिहास लिखा है। रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे प्लेयर्स का तो टॉप प्लेयर्स में नाम तक नहीं है। इससे समझा जा सकता है कि वैभव सूर्यवंशी ने क्या कर दिया है।

फिर शतक से चूके वैभव

गुजरात के खिलाफ क्वालीफायर मुकाबले में वह टिककर खेलते हुए एक बार फिर से शतक के पास आउट हो गए। इस बार वह 47 गेंदों में 96 रन बना आउट हो गए। उनके बल्ले से 7 छक्के और 8 छक्के आए। सूर्यवंशी आईपीएल में 700 रनों का आंकड़ा हासिल करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी भी बन गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+