GT vs RR Qualifier 2: वैभव सूर्यवंशी ने दूसरे क्वालिफायर में रचा इतिहास, जो कोई नहीं कर पाया किया वो करिश्मा!

Vaibhav Sooryavanshi GT vs RR Qualifier 2: आईपीएल 2026 के दूसरे क्वालिफायर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ शुक्रवार (29 मई) को एक नया इतिहास रच दिया है। न्यू चंडीगढ़ के मैदान पर खेले जा रहे इस नॉकआउट मुकाबले में वैभव ने न केवल एक जुझारू अर्धशतक जमाकर राजस्थान रॉयल्स को मैच में मजबूती से बनाए रखा, बल्कि आईपीएल इतिहास के दो ऐसे कीर्तिमान स्थापित कर दिए जो अब तक अछूते थे।

वैभव ने रचा इतिहास (Vaibhav Sooryavanshi GT vs RR Qualifier 2)

वैभव अब आईपीएल के किसी एक सीजन में 700 रनों का आंकड़ा पार करने वाले लीग इतिहास के पहले अनकैप्ड बल्लेबाज बन गए हैं। आईपीएल के 19 साल के इतिहास में अब तक कोई भी अनकैप्ड बल्लेबाज एक सीजन में 700 रनों की सीमा को पार नहीं कर पाया था। इससे पहले केवल दो अनकैप्ड बल्लेबाजों ने 600 रनों का बैरियर तोड़ा था।

Vaibhav Sooryavanshi 1

कई दिग्गजों को छोड़ा पीछे

साल 2008 के उद्घाटन सीजन में पंजाब किंग्स के शॉन मार्श ने 616 रन बनाए थे, जिसके बाद साल 2023 में राजस्थान रॉयल्स के ही यशस्वी जायसवाल ने 626 रन बनाकर इस रिकॉर्ड को अपने नाम किया था। वैभव ने इस सीजन के अपने 16वें मैच में 701* रन बनाकर इन सभी दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है।

वैभव सूर्यवंशी को इस टीम ने दिया 30 करोड़ और प्राइवेट आइलैंड का ऑफर? सामने आया हैरान करने वाला सच
वैभव सूर्यवंशी को इस टीम ने दिया 30 करोड़ और प्राइवेट आइलैंड का ऑफर? सामने आया हैरान करने वाला सच

दुनिया में जो कोई नहीं कर सका वो कर दिखाया

बिहार के रहने वाले बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने उम्र के मोर्चे पर भी एक अविश्वसनीय रिकॉर्ड अपने नाम किया है। महज 15 साल और 63 दिन की उम्र में वैभव आईपीएल के किसी एक सीजन में 700 रन बनाने वाले दुनिया के सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले यह रिकॉर्ड गुजरात टाइटंस के बी साई सुदर्शन के नाम दर्ज था। सुदर्शन ने आईपीएल 2025 में जब यह मुकाम हासिल किया था, तब उनकी उम्र 23 साल और 227 दिन थी।

IPL 2026: राशिद को पीटेंगे या गूगली से मात खा जाएंगे वैभव सूर्यवंशी? कड़ी टक्कर की उम्मीद
IPL 2026: राशिद को पीटेंगे या गूगली से मात खा जाएंगे वैभव सूर्यवंशी? कड़ी टक्कर की उम्मीद

चौका जड़ पूरा किया 700 रन

वैभव ने सुदर्शन के इस रिकॉर्ड को करीब 8 साल के बड़े अंतर से ध्वस्त कर दिया है। गुजरात टाइटंस के खिलाफ इस मुकाबले में उतरने से पहले वैभव को इस ऐतिहासिक आंकड़े तक पहुंचने के लिए 20 रनों की दरकार थी। पारी के चौथे ओवर की दूसरी गेंद पर उन्होंने गुजरात के स्टार तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा को एक शानदार चौका जड़कर बेहद आक्रामक अंदाज में अपना 700वां रन पूरा किया। नॉकआउट मैच के भारी दबाव के बीच खेली गई उनकी इस अर्धशतकीय पारी ने राजस्थान रॉयल्स के फाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को जिंदा रखा है।



आईपीएल के एक सीजन में अनकैप्ड खिलाड़ी द्वारा सबसे ज्यादा रन

खिलाड़ी टीम मैच रन संस्करण
वैभव सूर्यवंशी राजस्थान रॉयल्स 16* 701* 2026
यशस्वी जायसवाल राजस्थान रॉयल्स 14 626 2023
शॉन मार्श पंजाब किंग्स 11 616 2008
रियान पराग राजस्थान रॉयल्स 16 573 2024
प्रभसिमरन सिंह पंजाब किंग्स 17 549 2025

IPL 2026 Final: क्रिकेट फैंस के लिए रेलवे की बड़ी सौगात, मुंबई से अहमदाबाद के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+