GT vs RR: लाइव मैच में बैटिंग छोड़कर चले गए रवींद्र जडेजा, आखिर क्या है कारण?

GT vs RR: गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले जा रहे इस बेहद महत्वपूर्ण क्वालीफायर मुकाबले में राजस्थान को एक बड़ा झटका लगा है। शानदार बल्लेबाजी कर रहे अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को बीच मैच में मैदान छोड़कर बाहर जाना पड़ा है। जडेजा ने जाने से पहले बेहतरीन फॉर्म दिखाते हुए महज 19 गेंदों में 34 रनों की तेजतर्रार पारी खेली, जिससे राजस्थान की पारी को मजबूती मिली।

अच्छी लय में दिख रहे रवींद्र जडेजा 8 ओवर खत्म होते ही अचानक असहज नजर आए। उन्होंने तुरंत मैदान पर मेडिकल स्टाफ को बुलाया और कुछ देर जांच कराने के बाद 'रिटायर्ड हर्ट' होकर वापस पवेलियन लौटने का फैसला किया। उनके इस तरह अचानक बाहर होने से राजस्थान रॉयल्स के खेमे में चिंता की लहर दौड़ गई, क्योंकि मैच के इस नाजुक मोड़ पर टीम को उनकी बेहद जरूरत थी।

GT vs RR

जडेजा के अचानक मैदान छोड़ने के पीछे उनकी पुरानी कोहनी की चोट के दोबारा उभरने की आशंका जताई जा रही है। जब वह सीढ़ियां चढ़कर ड्रेसिंग रूम की तरफ जा रहे थे, तब उनकी शर्ट की बाजू ऊपर की ओर मुड़ी हुई थी, जिससे इस बात को काफी बल मिल रहा है। अगर यह चोट गंभीर हुई, तो चिंता की बात है।

राजस्थान रॉयल्स की टीम अब सिर्फ यही दुआ कर रही होगी कि रवींद्र जडेजा की यह समस्या ज्यादा गंभीर न हो। टॉस हारकर पहले खेलते हुए रॉयल्स ने जायसवाल और जुरेल के विकेट गंवाए, इसके बाद जडेजा को भेजा गया था। कप्तान रियान पराग से पहले उनको खेलने के लिए भेजकर एक सही फैसला टीम मैनेजमेंट ने लिया था क्योंकि शुरुआती दो ओवर में ही रॉयल्स ने 2 विकेट गंवा दिए थे।

रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। टॉस के समय भी ड्रामा देखने को मिला था, मैच रेफरी का कहना था कि मैंने टॉस की कॉल नहीं सुनी। हेड्स या टेल्स कुछ सुनाई नहीं दिया। इसके बाद दूसरी बार सिक्का उछालने पर रियान पराग टॉस जीत गए और बैटिंग का फैसला लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+