NEET UG Refund 2026: छूटे हुए छात्रों को NTA ने दिया एक और मौका, अब किस तारीख तक खुला रहेगा पोर्टल?

NEET UG 2026 Fee Refund: देशभर के लाखों NEET UG 2026 अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत की खबर आई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने परीक्षा फीस रिफंड से जुड़ी प्रक्रिया को लेकर छात्रों को एक और मौका दिया है। अब उम्मीदवार 22 जून 2026 तक अपने बैंक खाते की जानकारी जमा कर सकेंगे। पहले यह प्रक्रिया 27 मई को बंद होने वाली थी, लेकिन बड़ी संख्या में छात्रों के अधूरी प्रक्रिया में फंसे रहने के बाद एजेंसी ने समय बढ़ाने का फैसला लिया।

NTA का कहना है कि कई छात्रों को जानकारी देर से मिली, जबकि कुछ उम्मीदवार तकनीकी परेशानी के कारण समय पर बैंक डिटेल अपडेट नहीं कर पाए। ऐसे में छात्रों को परेशानी से बचाने और रिफंड प्रक्रिया पूरी कराने के लिए पोर्टल दोबारा खोला गया है। एजेंसी ने छात्रों से तय समय के अंदर सही जानकारी भरने की अपील की है।

22 जून तक खुला रहेगा पोर्टल

NTA के अनुसार अब छात्र 22 जून 2026 रात 11:50 बजे तक अपनी बैंक खाते की जानकारी जमा कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को NEET UG 2026 के आधिकारिक रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर लॉगिन करना होगा। वहां रिफंड लिंक के जरिए बैंक डिटेल भरने की सुविधा दी गई है।

पहले भी जारी हो चुके हैं नोटिस

एजेंसी ने बताया कि रिफंड प्रक्रिया को लेकर इससे पहले 12 मई और 22 मई 2026 को भी नोटिस जारी किए गए थे। इसके बाद 22 मई से 27 मई तक बैंक जानकारी अपडेट करने का मौका दिया गया था। हालांकि, कई छात्र इस दौरान प्रक्रिया पूरी नहीं कर सके थे।

13 लाख छात्रों ने दी बैंक जानकारी

NTA के मुताबिक अब तक करीब 13 लाख उम्मीदवार अपने बैंक खाते की जानकारी जमा कर चुके हैं। लेकिन अभी भी बड़ी संख्या में ऐसे छात्र हैं जिन्होंने बैंक डिटेल अपडेट नहीं की है। इसी वजह से अंतिम तारीख को आगे बढ़ाने का फैसला लिया गया।

गलत जानकारी भरने पर नहीं मिलेगा सुधार का मौका

एजेंसी ने छात्रों को सावधानी बरतने की सलाह भी दी है। NTA ने साफ कहा है कि एक बार बैंक खाते की जानकारी जमा होने के बाद उसमें बदलाव की अनुमति नहीं होगी। यानी अगर उम्मीदवार गलत अकाउंट नंबर, IFSC कोड या दूसरी जानकारी भर देते हैं तो बाद में उसे ठीक नहीं किया जा सकेगा।

ऐसे करें बैंक डिटेल अपडेट

उम्मीदवार सबसे पहले NEET UG 2026 के रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर जाएं और अपने आवेदन नंबर व पासवर्ड से लॉगिन करें। इसके बाद रिफंड सेक्शन में जाकर बैंक खाते की जानकारी भरें। सही जानकारी सुनिश्चित करने के लिए छात्र कैंसल चेक भी अपलोड कर सकते हैं, ताकि रिफंड की रकम बिना किसी दिक्कत सीधे खाते में पहुंच सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+